
श्रद्धा कपूर ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि मम्मी ने कान के पीछे बजा दिया। इसके बाद तो फिर देखिए श्रद्धा कपूर और उनके फैंस के बीच क्या हो गया।
श्रद्धा कपूर ने हाल ही अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह गाउन में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस क्रेजी हो गए। यही नहीं, श्रद्धा कपूर ने जो लिखा, उसके बाद तो फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्ट्रेस भी उनके सवालों के मजेदार जवाब देती नजर आईं। श्रद्धा कपूर ने शिमरी गाउन में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और साथ में दिलचस्प कैप्शन लिखा। इसी कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिर क्या कुछ हुआ, जानिए:
Shraddha Kapoor ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘कुछ नहीं ब्रो, मम्मी ने कान के नीचे बजा दिया। इसी पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट आने लगे। कुछ फैंस एक्ट्रेस से सवाल करने लगे, तो कुछ ने सलाह दी कि उन्हें मम्मी के साथ क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Home / Entertainment / Bollywood / श्रद्धा कपूर ने शेयर कीं नई तस्वीरें, बोलीं- मम्मी ने कान के नीचे बजा दिया, फिर देखिए फैंस ने क्या किया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website