Tuesday , March 10 2026 7:39 AM
Home / Uncategorized / हमास को अंतिम चेतावनी के बाद इजरायल ने राफा पर किए हवाई हमले, 15 लोगों की मौत

हमास को अंतिम चेतावनी के बाद इजरायल ने राफा पर किए हवाई हमले, 15 लोगों की मौत


दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में तीन आवासीय इमारतों पर रविवार रात इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफ़ा ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक इजरायली सेना की पिछले 24 घंटों के दौरान की कारर्वाई में 66 फिलिस्तीनी मारे और 138 अन्य को घायल हो गए। बयान के अनुसार सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,454 हो गई और 77,575 लोग घायल हुए है।
बता दें कि इससे एक दिन पहले इजराइल ने राफा पर हमले से पहले हमास को चेतावनी दी थी कि उसके पास बंधक समझौता करने का आखिरी मौका है। अगर हमास समझौते पर सहमत नहीं होता है तो उसकी सेना राफा शहर पर हमला कर देगी। इस बीच हमास ने शनिवार को कहा कि वह गाजा में संघर्षविराम के लिए इजराइल के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।