
AI को लेकर पूरी दुनिया में रिसर्च चल रही है और हर देश इसमें आगे जाना चाहता है। लेकिन कुछ देश इससे बौखला भी गए हैं, इसमें चीन का भी नंबर आता है। चीन के UN एंबेसडर Fu Cong ने अमेरिका पर निशाना साधा है और AI के मुद्दे पर अमेरिका को सिर जोर तक कह दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका AI पर जो कर रहा है वो दोनों देशों के रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है।
दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह भारत भी है और भारत में भी बहुत सारी कंपनियां AI पर काम कर रही है। हाल ही Jio की तरफ से दो ऐप्ल को लाया गया है जो AI बेस्ड हैं। साथ ही एआई पर हमेशा भारत, अमेरिका के साथ खड़ा मिला है। यही वजह है कि अब चीन को ये खलने लगा है। Fu Cong ने इसी वजह से कहा कि अमेरिका का जो AI पर पक्ष है वह ठीक नहीं है। इससे विश्व विभाजित हो जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल एक ऑर्डर पर साइन किए थे। इस ऑर्डर से चीन को तगड़ा झटका लगा था क्योंकि इससे अमेरिकी कंपनियों पर भी लगाम लगी थी क्योंकि वह सीधा चीनी कंपनियों को AI में मदद नहीं कर पाएंगी। ऐसे में चीन का गुस्सा अब फूट गया है। यही वजह है कि अगर ऐसा लगातार चलता रहा तो इससे दुनियाभर के देश आमने-सामने आ जाएंगे और ये भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा। चीन ने अन्य देशों से भी इस मुद्दे पर आगे आने के लिए कहा है।
Home / Business & Tech / AI पर हुआ भारत को फायदा तो बौखलाया चीन, अमेरिका पर भी साधा निशाना, जानें क्यों ?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website