Sunday , March 8 2026 7:47 PM
Home / Uncategorized / शो के दौरान हवा में प्रदर्शन करती कलाकार बड़ी ऊंचाई से गिरी नीचे, Video देख अटक जाएंगी सांसें

शो के दौरान हवा में प्रदर्शन करती कलाकार बड़ी ऊंचाई से गिरी नीचे, Video देख अटक जाएंगी सांसें


शनिवार रात सर्क दु सोलेइ के शो के दौरान एक नाटकीय हादसा हुआ जब एक्रोबेट कलाकार मारिया कोनविकटोवा हवा में करतब दिखाते हुए नीचे गिर गईं। यह हादसा तब हुआ जब मारिया ने हवाई रिंग (एरियल हूप) पर प्रदर्शन करते हुए नियंत्रण खो दिया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़ीं। उस वक्त सुरक्षा जाल मौजूद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 वर्षीय रूसी कलाकार मारिया कोनविकटोवा हवा में घूमते वक्त अचानक से अपना संतुलन खो बैठीं और दर्शकों के सामने ही मंच पर गिर गईं।
हादसे के बाद वह मंच पर नीचे गिरी हुई नजर आईं और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारिया को चेहरे पर चोटें आईं और नाक से खून भी बहने लगा। इसके बावजूद, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मंच से हटते वक्त अपने हाथ से ‘थम्स अप’ का इशारा किया, ताकि दर्शकों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि वह ठीक हैं। सर्क दु सोलेइ ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन कर्मियों ने मारिया को चिकित्सा सहायता दी। फिलहाल, मारिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।