Sunday , April 26 2026 9:43 PM
Home / Uncategorized / ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति

ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति


ब्रिटेन ने लंबे समय से विवादित चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने पर बृहस्पतिवार को सहमति व्यक्त की। यह समझौता डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ब्रिटेन-अमेरिका सैन्य अड्डे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया गया है। चागोस, हिंद महासागर में 60 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि इस समझौते को अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का पुरजोर समर्थन प्राप्त है।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा, ‘‘आज का समझौता इस महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे के भविष्य को सुरक्षित करता है।” उन्होंने कहा, ‘‘इससे वैश्विक सुरक्षा में हमारी भूमिका मजबूत होगी, हिंद महासागर को ब्रिटेन के लिए खतरनाक अवैध प्रवास मार्ग के रूप में इस्तेमाल किए जाने की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सकेगा। इसके अलावा, मॉरीशस के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंध मजबूत होंगे।”