
यूके की एक 22 साल की स्टूडेंट ने अपनी वर्जिनिटी को बेच दिया है। रिपोर्ट बता रही है कि एक हॉलीवुड एक्टर ने 18 करोड़ रुपये में लड़की की वर्जनिटी को खरीदा है। उसने पुष्टि के लिए लड़की का मेडिकल टेस्ट भी करवाया। लड़की ने अपनी वर्जिनिटी की ऑनलाइन ऑक्शन किया था।
हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मैनचेस्टर, यूके की 22 साल की स्टूडेंट लाउरा ने ऑनलाइन नीलामी (ऑक्शन) के जरिए अपनी वर्जिनिटी 18 करोड़ रुपये (लगभग 1.7 मिलियन पाउंड) में बेचकर सुर्खियां बटोरी हैं। ये नीलामी एक एस्कॉर्ट एजेंसी की वेबसाइट पर आयोजित की गई थी और इसमें राजनेताओं, बिजनेसमैन और फेमस सेलेब्स ने दिलचस्पी दिखाई थी। आखिरी में एक हॉलीवुड स्टार ने सबसे ऊंची बोली लगाई और जीत हासिल की।
Laura का कहना है कि उसे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उल्टा उसने इसे अपना फ्यूचर सिक्योर करने का एक स्मार्ट तरीका बताया। वो बोली, ‘मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। कई लड़कियां बिना किसी कारण के अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं। कम से कम मुझे आर्थिक सुरक्षा तो मिली।’
यूके स्टूडेंट लॉरा – लाउरा ने आगे कहा कि ज्यादातर महिलाएं अपनी वर्जिनिटी को खोने से आर्थिक या इमोशनली कोई फायदा नहीं उठा पाती हैं। इसकी बजाय लाउरा ने वर्जिनिटी को एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में देखा, जो उन्हें आर्थिक रूप से आजाद होने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैंने आजादी हासिल करने के लिए एक स्ट्रैटजिक विकल्प चुना है।’
लॉरा ने बेची अपनी वर्जिनिटी – ये ऑक्शन एक फेमस एस्कॉर्ट एजेंसी की वेबसाइट के माध्यम से सीक्रेट रूप से की गई थी। कई अमीर और प्रभावशाली लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। लाउरा ने कहा कि हॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ डील तय करने से पहले उन्हें टॉप बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन के ऑफर मिले थे। डील को पूरा करने के लिए लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी की पुष्टि करने के लिए खरीदार के सामने मेडिकल टेस्ट भी करवाया। दोनों पक्षों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया था।
लॉरा के फैसले ने छेड़ दी बहस – लाउरा के इस फैसले ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों का मानना है कि वर्जिनिटी बेचना गलत है, जबकि अन्य का मानना है कि ये एक पर्सनल च्वॉइस है। कई लोग संस्कृति और पवित्रता का हवाला देते हुए इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं तो कईयों का मानना है कि अगर ये आर्थिक रूप से फायदा दे रहा है तो ऐसा करना गलत नहीं है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है।
‘शुगर डैडी’ चाहती हैं लॉरा – लाउरा का कहना है कि वो इन पैसों का इस्तेमाल अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने और करियर पर करेंगी। वो एक ऐसा पार्टनर या ‘शुगर डैडी’ चाहती हैं, जो उनके साथ रिलेशनशिप में रहे और उन्हें आर्थिक रूप से मदद करे। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी लाइफ को सेटल कर लिया है। अब मैं अपने लक्ष्य पर बिना पैसों की चिंता किए फोकस कर सकती हूं।’
Home / Entertainment / UK की लड़की ने 18 करोड़ में बेची वर्जिनिटी, 22 साल की लाउरा की बदनाम नीलामी में हॉलीवुड एक्टर का नाम: रिपोर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website