
यह खबर नहीं, झटका है। क्रिस हेम्सवर्थ ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपने THOR के किरदार से 15 साल बाद विदाई ले ली है। जी हां, वो अब पर्दे पर ‘गॉड ऑफ थंडर’ बनकर नहीं आएंगे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। एक ओर जहां, इसके बाद MCU के फैंस भी आंखें नम हो गई हैं, वहीं कयास लगने लगे हैं कि क्या ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में थॉर की मौत हो जाएगी? क्या यह उसी तरह होगा, जैसे ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में आयरन मैन के किरदार को मार्वल स्टूडियो ने खत्म कर दिया था?
क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो फैंस को इमोशनल कर रहा है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘थॉर का रोल निभाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। पिछले 15 साल से मैंने गॉड ऑफ थंडर के रूप में म्योलनिर और फिर स्टॉर्मब्रेकर को संभाला है, लेकिन जो बात इसे असल में खास बनाती है… वह है इसे आप सभी के साथ साझा करना। आपका जुनून, आपकी जय-जयकार और इस किरदार के लिए आपका प्यार मेरे लिए सब कुछ है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में मेरी यात्रा को यादगार और कभी ना भूलने वाला जश्न बनाने के लिए धन्यवाद। अब आगे, डूम्सडे!’
हालांकि, क्रिस हेम्सवर्थ ने जो ‘थैंक यू! द लेगेसी ऑफ थॉर’ टाइटल से वीडियो शेयर किया है, वह असल में दो साल पहले ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के प्रमोशन का हिस्सा था। पर एक्टर के इस पोस्ट ने फैंस के बीच इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या थॉर की कहानी का आगे आ रही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में अंत हो जाएगा।
‘डूम्सडे’ में कई सुपरहीरोज की हो जाएगी मौत! – ऑनलाइन चल रही अफवाहों और चर्चाओं से पता चलता है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ MCU की एक ऐसी फिल्म होने वाली है, जिसमें कई फेवरेट किरदार खत्म हो सकते हैं। हालांकि, मार्वल स्टूडियो ने इन चर्चाओं पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
Home / Entertainment / क्रिस हेम्सवर्थ अब नहीं बनेंगे THOR, 15 साल बाद MCU से विदाई, क्या Doomsday में मरने वाले हैं गॉड ऑफ थंडर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website