
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने फैंस को ईदी दे दी है। 7 जून को जहां पूरा देश भाईजान के बालकनी में आने का इंतजार कर रहा था। वहीं, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में सभी को शुभकामनाएं दी हैं। बकरीद के मौके पर उन्होंने अपनी स्टाइलिश क्लीन-शेव लुक वाली फोटो पोस्ट करके सबकौ चौंका दिया है। उनकी हल्की मुस्कान, फीमेल फैंस को घायल कर रही है। वह पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।
सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्यारी-सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ईद मुबारक।’ उनके बैकग्राउंड में हरियाली देख ऐसा लग रहा है कि वह अपने फार्महाउस पर हैं। जहां स ये फोटो खींची गई है। हेयर स्टाइल भी उनका अलग दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट पर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि ये उनकी पुरानी फोटो है।
सलमान खान की फोटो पर रिएक्शन – सलमान खान के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई हेयर ट्रांसप्लांट कहां से कराया?’ एक ने लिखा, ‘पुरानी फोटो चेप रहे हैं।’ एक ने लिखा, ‘सलमान खान की फोटो मेरे लिए आ गई। देखा सलमान मुझसे कितना प्यार करते हैं।’ एक ने लिखा, ‘क्यों सलमान खान इतने हैंडसम हैं?’ एक ने लिखा, ‘किलर लुक।’ एक ने लिखा, ‘अब जाकर ईद मुकम्मल हुई है।’
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म – सलमान हाल ही में सऊदी अरब की फिल्म ‘7 डॉग्स’ में नजर आएंगे, जिसमें संजय दत्त भी होंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। निर्माताओं ने सलमान और संजय के किरदारों के बारे में अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से यह स्पष्ट है कि वो एक्शन फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 7 डॉग्स इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान ने बकरीद पर कुछ अंदाज में दी फैंस को ईदी तो धड़क उठा दिल, क्लीन शेव में इंटरनेट पर कहर ढा रहे भाईजान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website