
बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमां और अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस में लगातार खींचतान की खबरें आ रही हैं। इसमें चुनाव कराने से लेकर भारत से संबंध तक शामिल हैं।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को कई स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी राजनीतिक दलों और सेना प्रमुख से नहीं बन पा रही है तो आम लोगों में भी उनके खिलाफ नाराजगी है। ऐसे में सरकार के विरोध से ध्यान हटाने के लिए यूनुस ने भारत के साथ सीमा पर छोटी-मोटी झड़पें कराने की योजना बनाई थी। उनका मानना था कि इससे राष्ट्रवाद का माहौल बनेगा और लोग उनके साथ खड़े हो जाएंगे। इससे उनका बिना चुनाव सरकार में बने रहने का रास्ता साफ हो जाएगा। बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमां को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूनुस के प्लान को फेल कर दिया।
स्वराज्यमग ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया है कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने मोहम्मद यूनुस की भारत से झड़प की योजना को कामयाब नहीं होने दिया। यूनुस ने यह योजना जमात-ए-इस्लामी और जातीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) के कुछ नेताओं के साथ मिलकर बनाई थी लेकिन सेना प्रमुख जमां को लगा कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में उन्होंने सख्ती से उनको इस पर बढ़ने से रोक दिया।
क्या था प्लान – मोहम्मद युनुस की भारत के साथ टकराव के प्लान में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) खलीलुर्रहमान और ISI के करीबी सेना के क्वार्टर-मास्टर जनरल (QMG) लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद फैजुर्रहमान भी साथ थे। यह योजना बीते महीने के शुरुआती हफ्ते में बनाई गई थी, जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया हुआ था।
ढाका छावनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना यह थी कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) सीमा पर आक्रामक रवैया अपनाए। इससे तनाव बढ़ेगा और भारत के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के साथ झड़प हो जाएगी। योजना में BGB सैनिकों को समर्थन देने के लिए सीमा के पास सेना की यूनिट को तैनात करना भी शामिल था।
जनरल जमां ने लगाई फटकार – रिपोर्ट के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां को इसका पता चला तो उन्होंने BGB के महानिदेशक को आक्रामक रुख अपनाने और भारत को उकसाने के लिए फटकार लगाई। BGB हेड ने कथित तौर पर जनरल जमां को बताया कि उन्हें ऐसा करने के लिए मोहम्मद यूनुस के निवास और कार्यालय जमुना से मौखिक आदेश मिला है।
Home / Uncategorized / बांग्लादेश सीमा पर झड़प और… ऑपरेशन सिंदूर के वक्त यूनुस ने बनाया था खतरनाक ‘भारत विरोधी प्लान’, सेना प्रमुख ने यूं कसे पेच
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website