Sunday , March 8 2026 11:46 AM
Home / Uncategorized / हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को चौथे GE-404 का इंतजार, मिलते ही एयरफोर्स को मिलेगी बड़ी ताकत

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को चौथे GE-404 का इंतजार, मिलते ही एयरफोर्स को मिलेगी बड़ी ताकत


हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को अपने हल्के लड़ाकू विमान तेजस Mk1A के लिए चौथे जनरल इलेक्ट्रिक (GE) F-404 इंजन का इंतजार है। इसे आने वाले दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अपने हल्के लड़ाकू विमान तेजस Mk1A के लिए चौथे जनरल इलेक्ट्रिक (GE) F-404 इंजन का इंतजार है। इसे आने वाले दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। कंपनी को इस महीने की शुरुआत में तीसरा इंजन मिला था, लेकिन चौथा इंजन अब तक नहीं आया है।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कहा कि इंजन सप्लाई चेन बेहतर होने से तेजस Mk1A की डिलीवरी का रास्ता साफ होगा। फिलहाल हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड की नासिक यूनिट अक्टूबर में तेजस Mk1A की पहली उड़ान के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक अगले महीने भारतीय वायुसेना (IAF) को पहले दो विमान सौंपे जाएंगे। इनमें से एक विमान नासिक से डिलीवरी के लिए पहले ही तैयार है। अब तक 10 विमान बनाए और टेस्ट किए जा चुके हैं।
देरी के कारण Mk1A की डिलीवरी में देरी – हालांकि अमेरिका से इंजन सप्लाई में देरी के कारण Mk1A की डिलीवरी शेड्यूल प्रभावित हुआ है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का लक्ष्य है कि अक्टूबर से हर महीने कम से कम दो इंजन मिलें, ताकि उत्पादन रफ्तार पकड़ सके। उधर, 97 अतिरिक्त तेजस Mk1A विमानों के लिए 113 GE F-404 इंजनों का सौदा कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने मंज़ूर कर दिया है। लागत पर बातचीत पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर बाकी हैं, जो इसी महीने होने की उम्मीद है।