
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए रिट याचिका दायर की है।
लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोनम वांगचुक की पत्नी ने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने संविधान के अनुच्छे 32 के तहत गुरुवार कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।
वहीं बुधवार को ही गीतांजलि अंगमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक पत्र लिखकर अपने पति की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। सोनम वांगचुक को हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में हिरासत में लेकर जोधपुर जेल ले जाया गया था। उन्होंने अपील की कि राष्ट्रपति एक आदिवासी होने के चलते लद्दाख के लोगों की भावनाओं को समझें।
पति की स्थिति के बारे में पूरी तरह से अनजान – राष्ट्रपति मुर्मू को भेजे 3 पेज के पत्र में अंगमो ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से लोगों के हितों के लिए काम करने के कारण उनके पति के खिलाफ जासूसी कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पति की स्थिति के बारे में पूरी तरह से अनजान हैं।
Home / Uncategorized / सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी को दी चुनौती
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website