Thursday , October 22 2026 10:03 AM
Home / Entertainment / Bollywood / पाकिस्तान में सलमान की वजह से बढ़ रहा अपराध, पाक अभिनेत्री ने लगाया आरोप

पाकिस्तान में सलमान की वजह से बढ़ रहा अपराध, पाक अभिनेत्री ने लगाया आरोप


पाकिस्तानी अभिनेत्री और गायिका राबी पीरजादा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पाक अभिनेत्री का कहना है कि सलमान खान के कारण पाकिस्तान में क्राइम बढ रहा है। राबी पीरजादा ने कहा कि पाकिस्तान के युवा सलमान खान की फिल्में देखकर बर्बाद हो रहे हैं। लाहौर की एक प्रेस कांफ्रेंस में राबी पीरजादा ने कहा कि बॉलीवुड में सभी फिल्में अपराध को केंद्र में रखकर बनाई जाती है। खासकर सलमान खान की फिल्मों में क्रिमिनल एक्टिविटी ज्यादा दिखाई जाती हैं।

राबी ने भारतीय फिल्मकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं बॉलीवुड के लोगों से पूछती हूं वे अपने युवाओं के लिए क्या बना रहे हैं? वे युवाओं को क्या सीखाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली फिल्में बनती थीं, लेकिन बॉलीवुड ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। मालूम हो कि राबी पीरजादा की फिल्म रिलीज होने वाली है। वह इन दिनों इसी के प्रमोशन में जुटी हैं।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी हीरोइन सबा कमर ने सलमान खान और बाकी बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधा था। सलमान को लेकर तो सबा ने ये तक कह दिया था कि वो छिछोरे हैं डांस भी नहीं आता।