Thursday , October 22 2026 10:48 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘बद्रीनाथ’ के बाद अब आएंगे ‘केदारनाथ’, एकता ने चुन लिया अपना हीरो

‘बद्रीनाथ’ के बाद अब आएंगे ‘केदारनाथ’, एकता ने चुन लिया अपना हीरो


भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर सुशांत सिंह राजपूत की दमदार एक्टिंग ने सभी के दिलो में अपनी जगह बनाएं रखी है। ऐसे में हर कोई फिल्म मेकर सुशांत के साथ काम करना चाहता है। उनके पास फिल्मों के लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों के लिए ऑफर आ रहे हैं। वो अभी अपनी आने वाली फिल्मों के लिए व्यस्त हैं। उनकी दो फिल्में चंदा मामा दूर के और राबता, ड्राइव के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं।

वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि वो अब एकता कपूर की अगली फिल्म में लीड रोल निभाते नज़र आ सकते हैं। खबर है कि एकता जल्द ही एक फिल्म बनाने वाली हैं जिसका नाम होगा ‘केदारनाथ’। इस फिल्म का निर्देशन ‘काई पो छे’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर करेंगे।

बता दें अभिषेक कपूर ने फितूर और रॉक आॅन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा सुशांत को एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी प्रसिद्धी मिली थी।