
चीनी कंपनी Bytedance ने वीडियो बनाना वाला नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Seedance 2.0 पेश किया है। चीन में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी तुलना डीपसीक से की जा रही है। यह एआई मॉडल कुछ ही प्रॉम्प्ट में सिनेमैटिक स्टोरीलाइन बना देता है। सोशल मीडिया पर इस एआई मॉडल द्वारा बनाया गया एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें ब्रैड पिट और टॉम क्रूज की फाइट दिखाई गई है। कंपनी के बयान के अनुसार, यह सिस्टम प्रोफेशनल फिल्म, ई-कॉमर्स और एडवरटाइजिंग प्रोडक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। यह टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो को एक साथ प्रोसेस कर सकता था। इस कारण कंटेंट बनाने की लागत भी कम हो गई है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है। इससे बनाई गई वीडियोज को शेयर किया जा रहा है।
ब्रैड पिट और टॉम क्रूज के बीच एक फाइट सीन – सोशल मीडिया पर Bytedance के इस एआई मॉडल Seedance 2.0 की तुलना DeepSeek की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता से हो रही है। China pulse ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करके इस मॉडल की खासियत के बारे में जानकारी दी है।
ट्वीट में बताया गया है कि किसी ने नए वर्जन को टेस्ट किया। टेस्ट के लिए बनाए गए वीडियो में ब्रैड पिट और टॉम क्रूज के बीच एक फाइट सीन दिख रहा है। इसके लिए एआई मॉडल को एक प्रॉम्प्ट दिया गया था। वीडियो में फाइट सीन के दौरान डायलॉग एपस्टीन फाइलों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।
वीडियो में फर्क कर पाना मुश्किल – इस रिलीज के साथ असलियत और कल्पना में फर्क करना लगभग नामुमकिन हो गया है। यहां तक कि AI कंसल्टेंट और डिजिटल फिल्म डायरेक्टर लू हुआंग (Lu Huang) ने कहा “मैंने सात साल तक डिजिटल फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और मैं कहूंगा कि मैंने जो 90% स्किल्स सीखी थीं, वे अब Seedance 2.0 के रिलीज होने के बाद बेकार हो गई हैं।”
एक फ्लिममेकर की ओर से कही गई ये बात इस ओर इशारा कर रही है कि bytedance का यह एआई मॉडल अपने आप में काफी अलग है और कई खूबियों के साथ आता है। वीडियो देखने में एकदम असली जैसा लग रहा है।
प्रॉम्प्ट देकर बनाए वीडियो – Seedance 2.0 की तारीफ एलन मस्क ने भी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मॉडल की तरीफ करते हुए एक पोस्ट का जवाब देते हुए कमेंट किया, “यह तेजी से हो रहा है।”
इतना ही नहीं, चीन के Weibo माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने AI मॉडल से बने वीडियो शेयर किए हैं। इनमें मॉडल के आउटपुट की कॉम्प्लेक्सिटी और इमेज क्वालिटी दिखाई गई। खास बात तो यह है कि प्रॉम्प्ट कितना भी अजीब हो, वीडियो क्वालिटी काफी अच्छी देखने को मिल रही है।
हैशटैग हो रहे वायरल -इसके अलावा, Seedance 2.0 से जुड़े हैशटैग भी ट्रैंड कर रहे हैं। Weibo पर हैशटैग को लाखों क्लिक मिले हैं, जिसमें सरकारी अखबार बीजिंग डेली का एक हैशटैग भी शामिल है। इसमें लिखा था, “DeepSeek से लेकर Seedance तक, चीन का AI सफल रहा है।”
क्या चीन निकल जाएगा आगे – इसे देखकर लग रहा है कि एआई की रेस में चीन अमेरिका और भारत जैसे देशों से आगे निकलने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है और वह जल्द अपनी कोशिश में सफल भी हो सकता है।
Home / Business & Tech / Epstine files पर ब्रैड पिट और टॉम क्रूज की फाइट, चीन की बाइटडांस के नए AI मॉडल ने असली-नकली का फर्क मिटा दिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website