
अभिषेक बच्चन इस वक्त अपनी प्रॉपर्टी की डील को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना लग्जरी डुप्लेक्स बेच दिया है। यह डील 14.5 करोड़ रुपये में हुई है, जिसकी रियल एस्टेट मार्केट में काफी चर्चा है। ‘जैप्की’ को मिले रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का कुल कार्पेट एरिया 2,249 स्क्वायर फुट है। यह अपार्टमेंट महालक्ष्मी के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट ‘गोदरेज प्लैनेट’ के टावर-4 की 40वीं और 41वीं मंजिल पर स्थित है।
इस डील को 12 फरवरी को रजिस्टर किया गया था। इसमें साथ में तीन कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। इस अपार्टमेंट की डील करीब 64,473 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फुट की दर से तय की गई है। मालूम हो कि महालक्ष्मी के ‘गोदरेज प्लैनेट’ प्रोजेक्ट की गिनती मुंबई के टॉप प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में की जाती है। यह पांच टावर वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें 2, 3 और 5 BHK के 300 से ज्यादा लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं।
रियल एस्टेट की दुनिया में अभिषेक का दबदबा – अभिषेक बच्चन का रियल एस्टेट की दुनिया में काफी दबदबा बताया जाता है। ‘स्क्रीन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने रियल एस्टेट में 219 करोड़ रुपये लगाए हुए हैं। साल 2025 में ही अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 15.4 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट खरीदे थे। इससे पहले 2024 में अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर मुलुंड में 10 लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 24.95 करोड़ रुपये थी। इनमें से 8 अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 1049 स्क्वायर फुट था और दो का 912 स्क्वायर फुट।
2020-24 तक रियल एस्टेट में लगाए 200 करोड़ से अधिक रुपये – साल 2024 में आई ‘स्क्वायर यार्ड्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते चार सालों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी खरीदी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 280 करोड़ रुपये है। अगर बच्चन परिवार की कुल नेट वर्थ की बात करें, तो हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, यह 1630 करोड़ रुपये है, जो लगातार बढ़ रही है।
Home / Entertainment / Bollywood / अभिषेक बच्चन ने 14.5 करोड़ में बेचा अपना अपार्टमेंट, रियल एस्टेट से खेल की दुनिया तक खूब छाप रहे नोट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website