Monday , March 9 2026 8:39 PM
Home / Business & Tech / Block किए बिना पाएं फालतू कॉल्स से छुटकारा, सामने वाले को लगेगा ‘नेटवर्क’ में है दिक्कत, जानें सेटिंग्स

Block किए बिना पाएं फालतू कॉल्स से छुटकारा, सामने वाले को लगेगा ‘नेटवर्क’ में है दिक्कत, जानें सेटिंग्स


क्या आपको पता है कि आप किसी का नंबर ब्लॉक किए बिना ही फोन की एक सीक्रेट सेटिंग को ऑन करके उससे आने वाले कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको नंबर को ब्लॉक करने की जगह उससे आने वाली कॉल्स को वॉइस मेल पर भेजना होगा। ये सेटिंग ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है।
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप किसी का नंबर ब्लॉक करना चाहते हैं लेकिन इस डर से नहीं कर पाते कि सामने वाले को इसका पता चल जाएगा। हालांकि कम ही लोग हैं जो स्मार्टफोन्स की एक सीक्रेट सेटिंग के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आप बिना नंबर को ब्लॉक किए भी फालतू के कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ उस नंबर को वॉइस मेल में भेजने की सीक्रेट सेटिंग को ऑन करना होगा।
इससे सामने वाले को लगेगा कि किसी नेटवर्क की समस्या के चलते आप उनका कॉल नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ न आपका फोन बजेगा और न ही उस नंबर से आने वाले कॉल की नोटिफिकेशन आपको दिखाई देगी। खास बात है कि ये सेटिंग ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में उपलब्ध होती है।
क्या होती है वॉइस मेल? – वॉइस मेल एक ऐसा फीचर है, जो कि तब काम आता है जब आप फोन नहीं उठा पाते। इसकी मदद से आपको कॉल करने वाला शख्स अपनी आवाज में मैसेज को रिकॉर्ड कर आपके नाम संदेश छोड़ सकता है। इसमें लोग बता सकते हैं कि वे आपको क्यों कॉल कर रहे थे।
वॉइस मेल कैसे दिलाएगी फालतू कॉल्स से छुटकार? – वॉइस मेल फीचर की मदद से आप उन लोगों के कॉल से छुटकारा पा सकते हैं, जिनके आप कॉल रिसीव नहीं करना चाहते। इसके लिए नंबर ब्लॉक भी किया जा सकता है लेकिन ऐसा करने से सामने वाले को समझ आ सकता है कि उसे ब्लॉक किया गया है।
ऐसे में अगर आप उस शख्स के नंबर को वॉइस मेल पर फॉर्वर्ड कर दें, जिसका आप कॉल रिसीव नहीं करना चाहते, तो न आपको उस शख्स के कॉल आएंगे और न ही सामने वाले को एहसास होगा कि उसे ब्लॉक किया गया है।
कॉल करने वाले को क्या लगेगा? – अगर आप किसी के नंबर को सीधा वॉइस मेल पर फॉर्वर्ड करते हैं, तो जब सामने वाला आपको कॉल करेगा, तो उसका कॉल कटेगा नहीं। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब किसी का नंबर ब्लॉक किया जाए। यही वजह है कि लोग आसानी से समझ जाते हैं कि कब उनके नंबर को ब्लॉक किया गया है।
वॉइस मेल पर नंबर को फॉर्वर्ड करने पर सामने वाले को अपना संदेश वॉइस मेल में रिकॉर्ड करने के लिए कहा जाएगा। इसका मतलब सामने वाला यही समझेगा कि या तो आप कॉल रिसीव करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं या फिर नेटवर्क की किसी दिक्कत के चलते उनका कॉल आपको लग नहीं पाया है।
कैसे ऑन करें सीक्रेट सेटिंग – किसी नंबर को बिना ब्लॉक किए उसके कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले कॉन्टैक्ट्स में उस नंबर को खोल लें, जिसके कॉल्स से आपको छुटकारा पाना है। इसके बाद
स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
Send to voicemail ऑप्शन को ऑन कर दें
पूछे जाने पर OK पर क्लिक कर दें – इसके बाद उस नंबर से आने वाले कॉल्स के नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देंगे और न ही आपका फोन बजेगा। इस फीचर का एक फायदा यह भी है कि आप चाहें, तो वॉइस मेल चेक भी कर सकते हैं कि सामने वाले ने कोई जरूरी मैसेज आपके लिए छोड़ा है या नहीं?
ध्यान देने वाली बात – यह फीचर ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है, लेकिन iphone पर आप इस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। iPhone यूजर्स अनजान कॉल्स से बचने के लिए Silence Unknown Callers के ऑप्शन को ऑन करके अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।