
रूस ने ग्रेट क्रैकडाउन नाम से महाअभियान शुरू किया है। दरअसल रूस 400 से ज्यादा VPN ब्लॉक कर चुका है और इस रास्ते से इंटरनेट एक्सेस को पूरी तरह से रोकने के लिए काम कर रहा है। इसके अलावा रूस ने WhatsApp को ब्लॉक और Telegram को बेहद स्लो कर दिया है। पुतिन सरकार का कहना है कि विदेशी कंपनियां रूस के कानूनों को नहीं मानती इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
रूस ने 400 से ज्यादा वीपीएन किए ब्लॉक – Russia VPN Ban : रूस ने इंटरनेट पर अपना पहरा और भी ज्यादा कड़ा कर दिया है। दरअसल पुतिन सरकार ने रूस में VPN के खिलाफ महाअभियान छेड़ दिया है। इसे ग्रेट क्रैकडाउन का नाम दिया गया है। दरअसल रूस में सरकारी सेंसरशिप और इंटरनेट पाबंदियों से बचने के लिए VPN का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन पुतिन सरकार अब इस चोर रास्ते को भी हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। रूस के डिजिटल मंत्री मक्सूत शादायेव ने साफ कर दिया है कि उनका मकसद देश में VPN के इस्तेमाल को कम करना है।
क्या है डिजिटल स्ट्राइक की वजह? – 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ही रूस ने इंटरनेट पर पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसे लेकर तर्क दिया जाता है कि विदेशी प्लेटफॉर्म रूसी कानूनों का पालन नहीं कर रहे। इसके अलावा सरकार का यह भी कहना है कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगाना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।
इसी साल जनवरी के मध्य तक रूस ने 400 से ज्यादा VPN सेवाओं को ब्लॉक कर दिया था, जो पिछले साल के मुकाबले 70% ज्यादा है। इसके अलावा अब एफएसबी जैसी खुफिया एजेंसियों की ताकत बढ़ा दी गई है ताकि इंटरनेट पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जा सके।
WhatsApp-Telegram भी शिकंजे में – रूस ने सिर्फ VPN पर ही नहीं बल्कि WhatsApp जैसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स को भी ब्लॉक कर दिया है और Telegram को धीमा कर दिया है। इसके साथ ही मॉस्को समेत कई बड़े शहरों में मोबाइल इंटरनेट को बार-बार जाम किया जा रहा है ताकि लोग ग्रुप्स में बातचीत न कर सकें।
रूस अज्ञात विदेशी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को प्रतिबंधित करने का फैसला कर चुका है। इसके बाद रूस में रहने वालों के लिए बाकी दुनिया से जुड़ना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
चूहे-बिल्ली का खेल जारी – पुतिन सरकार की सख्ती के बावजूद रूस में युवाओं और सरकार के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) जैसे ही अधिकारी किसी एक VPN को ब्लॉक करते हैं, बाजार में तुरंत दूसरा विकल्प आ जाता है। रूस में युवा अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए हर दिन अपना VPN बदल रहे हैं। हालांकि, खबरे हैं कि सरकार इन चोर रास्तों को हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी कर रही है।
Home / Business & Tech / पुतिन सरकार ने शुरू किया ग्रेट क्रैकडाउन, 400 से ज्यादा VPN ब्लॉक, WhatsApp-Telegram पर भी गिरी गाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website