Sunday , April 12 2026 12:47 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर OTT पर लेकर आ रहे हैं एक्शन का बाप, वीडियो शेयर कर बताया- कब आ रही ’24’

अनिल कपूर OTT पर लेकर आ रहे हैं एक्शन का बाप, वीडियो शेयर कर बताया- कब आ रही ’24’


‘सूबेदार’ के बाद अनिल कपूर एक और एक्शन सीरीज लेकर हाजिर होनेवाले हैं। अनिल कपूर ने अपनी अपकमिंग सीरीज 24 का ऐलान एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। उनके इस अनाउंसमेंट से साफ है कि अनिल कपूर की ये अपकमिंग सीरीज धांसू एक्शन और भरपूर थ्रिलर से लबरेज होनेवाली है। उन्होंने बताया है कि एक्शन थ्रिलर सीरीज़ ’24’ इसी महीने से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।
इसी ऐलान के साथ रोमांचक थ्रिलर में से एक ’24’ के JioHotstar पर आने का बेसब्री से इंतज़ार शुरू हो चुका है। मेगास्टार अनिल कपूर ने घोषणा की है कि यह जासूसी थ्रिलर सीरीज 24 अप्रैल से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी, जिससे इस रोमांचक ड्रामा को व्यापक डिजिटल व्यूअर्स तक पहुंचाया जा सकेगा।
अनिल कपूर को जय सिंह राठौड़ के किरदार निभाया – भारत में जासूसी शैली को नया रूप देने के लिए ’24’ ने अपने रियल-टाइम स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट, रोमांचक कहानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ एक नया मुकाम हासिल किया। इस शो में अनिल कपूर को जय सिंह राठौड़ के किरदार के लिए काफी सराहना मिली है।
एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसने मुझे बेहतरीन तरीके से चुनौती दी – सीरीज की वापसी पर अनिल ने कहा, ‘मैंने पिछले कुछ साल में कई दमदार और एक्शन से भरपूर भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन 24 मेरे लिए सिर्फ एक और शो नहीं, यह एक ऐसा रोमांच था जैसा पहले कभी नहीं देखा। इसकी कहानी ने मुझे एक एक्टर और एक कहानीकार दोनों के रूप में लगातार सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसने मुझे बेहतरीन तरीके से चुनौती दी और आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है।’
थ्रिलर सीरीज ’24’ का पहला सीजन 4 अक्टूबर 2013 को टीवी पर – बता दें कि अनिल कपूर की ये जासूसी थ्रिलर सीरीज ’24’ का पहला सीजन 4 अक्टूबर 2013 को टीवी पर आया था। यानी ये ओटीटी वाले दिनों से बहुत पहले का शौ है जो 21 दिसंबर 2013 तक कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ था। बता दें कि ये अमेरिकी सीरीज का भारतीय रूपांतरण था, जिसमें अनिल कपूर ने जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी। इसका दूसरा सीजन 23 जुलाई 2016 से 9 अक्टूबर 2016 तक प्रसारित हुआ।