
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अपने जन्मस्थान दक्षिण अफ्रीका की सरकार पर निशाना साधा है। मस्क ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट किया है। इसमें मस्क ने कहा है कि उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक (Starlink) को दक्षिण अफ्रीका में लाइसेंस सिर्फ इसलिए नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि वे अश्वेत यानी ब्लैक नहीं हैं। मस्क के इस ट्वीट ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की कई दशक पुरानी आरक्षण और सशक्तिकरण नीतियों पर एक नई बहस छेड़ दी है।
दिखावे के लिए नहीं रखूंगा कोई ब्लैक पार्टनर- मस्क – Elon Musk ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भले ही मेरा जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ है, लेकिन वहां स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिल रहा है। इसका कारण सिर्फ यह है कि मैं अश्वेत (Black) नहीं हूं। उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि उन्हें कई बार यह मौका दिया गया कि वे दिखावे के लिए किसी अश्वेत व्यक्ति को स्टारलिंक का प्रमुख बना दें और लाइसेंस ले लें, लेकिन उन्होंने अपने उसूलों के चलते ऐसा करने से मना कर दिया।
नस्लवाद को नहीं मिलना चाहिए बढ़ावा – इसके अलावा, एलन मस्क ने ये भी बताया कि नस्लवाद (रंगभेद) को कभी बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। चाहे वह किसी भी जाति या रंग के खिलाफ हो। मस्क का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के नस्लवादी राजनेताओं पर शर्म आती है। दुनिया में कहीं भी उन्हें सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए और खुलेआम नस्लवादी होने के लिए उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।
Home / Business & Tech / दिखावे के लिए नहीं रखूंगा ब्लैक पार्टनर, एलन मस्क ने बताया दक्षिण अफ्रीका में स्टारलिंक को क्यों नहीं मिल रहा लाइसेंस?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website