Wednesday , April 29 2026 10:53 PM
Home / Entertainment / Bollywood / दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार दिखीं पब्लिक के बीच, संभालते नजर आए रणवीर

दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार दिखीं पब्लिक के बीच, संभालते नजर आए रणवीर

दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिससे फैंस खुशी से झूम उठे थे। अब वह पहली बार पब्लिक के बीच नजर आईं। साथ में रणवीर सिंह भी थे। दीपिका और रणवीर को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका ने ब्लू कलर की ढीली-ढाली शर्ट पहनी थी, पर उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं, रणवीर गाड़ी से उतरने के बाद दीपिका को एयरपोर्ट तक संभालकर ले जाते थे।
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर पपाराजी को पोज देने के लिए नहीं रुके और सीधा अंदर चले गए। इस दौरान रणवीर, दीपिका को प्रोटेक्ट करते नजर आए। उन्होंने पहले दीपिका की गाड़ी से उतरने में मदद की और फिर कमर पर हाथ लगाकर एयरपोर्ट पर अंदर ले गए। एक पपाराजी ने रणवीर-दीपिका का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
19 अप्रैल को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी, बेटी के हाथ में थी किट – दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर तस्वीर शेयर की थी, और साथ में नजर वाले इमोजी बनाए थे। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। सितंबर 2024 में वो बेटी दुआ के पैरेंट्स बने और अब दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।