
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में 3 ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। क्रीज पर अक्षर पटेल और डेविड मिलर थे। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पार्ट टाइम गेंदबाज डोनोवन फेरेरा को 18वें ओवर में गेंदबाजी दे दी। उनके लिए तीन ओवर में 29 रन देने वाले दासुन शनाका का विकल्प था लेकिन रियान ने गैम्बल खेला।
डोवोवन फेरेरा को दो छक्के पड़ गए – डेविड मिलर और अक्षर पटेल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। डोनोवन फेरेरा ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे। शायद इसी वजह से रियान पराग ने यह फैसला किया। फेरेरा की दूसरी गेंद पर मिलर ने छक्का लगा दिया। हालांकि इसके अलावा 4 गेंदों पर उन्होंने चार रन दिए। फेरेरा की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मिड विकेट पर लंबा छक्का मारा। इस तरह ओवर में 16 रन बन गए।
गुस्से में नजर आए रियान पराग – इस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने अपनी कैप उतारी और उसे फेंकने वाले थे लेकिन फिर खुद को रोक लिया। इसके बाद दिल्ली को जीत के लिए दो ओवर में सिर्फ 19 रन चाहिए थे। डेविड मिलर 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए लेकिन अक्षर पटेल के साथ मिलकर आशुतोष शर्मा ने 4 गेंद रहते ही मैच को फिनिश कर दिया।
आखिरी 6 ओवर में सिर्फ 33 रन – इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 193 रन बनाए। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 160 रन था। आखिरी 6 ओवर में 33 रन बने और 6 बल्लेबाज आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर में चार गेंद को भीतर तीन विकेट ले लिए। राजस्थान की बैटिंग इससे उबर नहीं पाई। कप्तान रियान पराग ने टीम के लिए 51 और ध्रुव जुरेल ने 53 रनों की पारी खेली।
Home / Sports / रियान पराग के एक फैसले ने राजस्थान रॉयल्स को डूबा दिया, दिल्ली कैपिटल्स को गिफ्ट किया मैच
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website