Saturday , May 9 2026 5:17 PM
Home / Lifestyle / सचिन तेंदुलकर की बीवी के आगे बेटी सारा खा गईं मात, ₹30000 का काफ्तान पहन छाईं अंजलि, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं सारा

सचिन तेंदुलकर की बीवी के आगे बेटी सारा खा गईं मात, ₹30000 का काफ्तान पहन छाईं अंजलि, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं सारा


​सारा तेंदुलकर अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं और अक्सर इवेंट्स में मां अंजलि तेंदुलकर के साथ नजर आती हैं। हाल ही में जब वह एक इवेंट में मां के साथ ट्विनिंग करके पहुंचीं, तो उनसे ज्यादा नजरें अंजलि पर टिक गईं। जिनका स्टाइल कंफी के साथ ही स्टाइलिश लगा।​
सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर स्टाइल – सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ Mami फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, जहां दोनों का ब्लैक ब्यूटी लुक चर्चा में आ गया और नजरें उन पर टिक गईं। वहीं, स्टार किड्स को अपने ग्लैमर से टक्कर देने वाली सारा का यहां शॉर्ट ड्रेस में अंदाज अपनी मां के सामने फीका पड़ गया।
अब यूं तो सारा का स्टाइल काफी इंप्रेसिव है, लेकिन इस बार काफ्तान पहनकर आईं मां अंजलि ने बाजी मार ली। जिसे उन्होंने बड़े- ही क्लासी तरीके से स्टाइल किया और गजब की लगीं। जिनसे टिप्स लेकर आप भी गर्मियों में किसी शादी- पार्टी के लिए खुद को स्टाइल कर सकती हैं, जहां न सिर्फ काफ्तान आपको स्टाइलिश लुक देगा बल्कि कंफर्ट भी बनाए रखेगा। वो कैसे, चलिए जानते हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह)
ट्विनिंग करते हुए ली स्टाइलिश एंट्री – अंजलि और सारा ने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए स्टाइलिश एंट्री ली। जहां एक ओर सारा शॉर्ट ड्रेस में मॉडर्न ग्लैम दिखा रही हैं, तो अंजलि काफ्तान में दिखीं। दोनों का ब्लैक फैशन मोमेंट शानदार लग रहा है, लेकिन अंजलि का रॉयल काफ्तान लुक अपनी एलिगेंस और कंफर्टेबल वाइब्स के चलते ज्यादा लाइमलाइट लूट ले गया। अंजलि ने साबित कर दिया कि कंफर्ट और एलिगेंस साथ मिल जाए तो काफ्तान भी स्टेटमेंट बन जाता है।
पहना हाउस ऑफ मसाबा का हैंड एम्ब्रॉयडेड काफ्तान – पहले अंजलि के लुक की बात करते हैं, जो हाउस ऑफ मसाबा का ब्लैक Desert Muse काफ्तान पहने हुए हैं। जिसका ढीला- ढाला फ्लोई सिल्हूट उनके लुक को ग्रेसफुल बना रहा है, तो इसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30,000 रुपये दी गई है।
इसकी नेकलाइन से वेस्ट तक जाते एरिया को गोल्डन इंट्रीकेट हैंड एम्ब्रॉयडरी से सजाया, जिसने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया। हेमलाइन और स्लीव्स पर गई बारीक गोल्ड डिटेलिंग ने इसे और भी एलिवेट कर दिया। वहीं, साइड स्लिट्स के साथ डेलिकेट कॉइन डिटेलिंग देकर इसे फाइनल टच दिया।
लग्जरी एक्सेसरीज के साथ किया स्टाइल – अपने लुक को अंजलि ने लग्जरी एक्सेसरीज के साथ और रिच बना दिया। उन्होंने Maison Valentino की Rockstud Slide सैंडल पहनी, जिनकी कीमत इंटरनेट पर करीब 71,000 रुपये है। वहीं, हाथ में कैरी किया Bvlgari का DIVAS’ ड्रीम वेनेटी बैग करीब 2.4 लाख रुपये का है, जिसने लुक में हाई-फैशन एलिमेंट जोड़ दिया।
इसके अलावा डेलिकेट गोल्डन लेयर्ड चेन, स्टड इयररिंग्स और डिजिटल वॉच पहनकर उन्होंने ओपन हेयर के साथ लुक पूरा किया, तो न्यूड-टोन मेकअप करके काफ्तान को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाए रखा। तभी तो अंजलि का अंदाज हेड टू टो बेस्ट लगा।
कुछ ऐसा है सारा का अंदाज – वहीं, सारा ने ब्लैक मिनी ड्रेस में मॉडर्न वाइब्स के साथ ग्लैमर का तड़का लगाया। उनकी बॉडी- हगिंग शॉर्ट ड्रेस में साइड ड्रेप डिटेलिंग दी गई और उसे नॉट से बांधा। सिंपल नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड शोल्डर्स इसे स्टाइलिश एज दे रहे हैं। जिसमें हसीना अपने टोन्ड लेग्स और कर्व्स को ब्यूटीफुली फ्लॉन्ट कर गईं। लेकिन, मम्मी का कंफी और स्टनिंग स्टाइल कहीं न कहीं उनसे बाजी मार ले गया।
स्टाइलिंग को रखा सिंपल और क्लासी – जब बारी सारा के लुक को स्टाइल करने की आई, तो हसीना ने Van Cleef & Arpels की 20 मोटिफ्स वाली गोल्ड चेन पहनी। जिसे 18 कैरेट गोल्ड से बनाया। 86cm की चेन को सारा ने डबल लेयर करके वेअर किया, जिसमें लगे रेड मोटिफ्स ऑल ब्लैक लुक में पॉप कलर ले आए। जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर करीब 23,37,631 रुपये दी गई है। इसके अलावा स्टड इयररिंग्स, ब्रेसलेट, रिंग और ब्लैक हील्स पहनकर सारा ने लुक पूरा किया। जहां हील्स पर भी रेड डिटेलिंग दिखी
क्यों काफ्तान रहेगा शादी- पार्टी के लिए बेस्ट? – गर्मियों में शादी- पार्टी में जाने के लिए स्टाइल के साथ कंफर्ट सबसे जरूरी है। ऐसे में ढीली-ढाली फिटिंग वाला काफ्तान न सिर्फ स्टाइलिश लगेगा, बल्कि अगर आप तोंद छुपाना चाहती हैं तो उसे इसका ओवरसाइज्ड डिजाइन छुपा लेगा। इसकी स्लीव्स को लूज रखा जाता है, तो अक्सर साइड्स में सूट की तरह चाक नहीं होते, लेकिन अब काफ्तान से इंस्पायर्ड होकर गाउन और कुर्ते सब बनने लगे हैं। जिनमें अंजलि के काफ्तान की तरह साइड कट्स भी आते हैं, जो फैशन स्टेटमेंट को बढ़ाते हैं।