
माइक्रसॉफ्ट अपने इंजीनिरों को खुद के GitHub Copilot CLI प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर करने के लिए कह रहा है। इसलिए वह एंथ्रोपिक के एआई कोडिंग टूल Claude Code के ज्यादातर इंटरनल लाइसेंस रद्द कर रही है। लगभग 5 महीने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंजीनियरों, प्रोजेक्ट मैनेजरों और डिजाइनरों सहित हजारों कर्मचारियों को Claude Code का एक्सेस दिया था, लेकिन अब वह इसे हटाया जा रहा है। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, Claude Code, माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया और इसकी कोडिंग स्किल को प्रोटोटाइपिंग और विचारों की टेस्टिंग के लिए यूज किया गया। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट अब विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, Teams और सरफेस इंजीनियरिंग ग्रुप समेत प्रमुख टीमों में Copilot CLI को प्राइनरी AI कोडिंग टूल बनाने की ओर बढ़ रहा है। कर्मचारियों से 30 जून तक इस पर ट्रांसफर होने के लिए कहा गया है।
जून के अंत तक बंद होगा Claude Code का इस्तेमाल – रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की योजना जून के अंत तक एंथ्रोपित के एआई टूल Claude Code के उपयोग को बंद करने की है। माइक्रोसॉफ्ट का एक्सपीरियंसेस और डिवाइस डिवीजन इस साल जून के अंत तक Claude Code के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने की प्लालिंग बन रहा है। कर्मचारियों को इसके इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने की आखिरी तारीख से पहले अपने वर्कफ्लो को GitHub Copilot CLI पर ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है।
क्यों लिया ये फैसला? – रिपोर्ट की मानें तो यह फैसला रणनीतिक और वित्तीय तौर पर लिया गया है। 30 जून, 2026 को माइक्रोसॉफ्ट के वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन के तौर पर माना जाता है। Claude Code लाइसेंस को कम करने से जुलाई में शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष से पहले ऑपरेशन लागत को कम करने में मदद मिल सकती है।
कंपनी के VP ने दी जानकारी – माइक्रोसॉफ्ट के VP राजेश झा ने एक इंटरनल मेमो में इस फैसले के बारे में बताया। झा का कहना है कि जब हमने Copilot CLI और Claude Code दोनों का इस्तेमाल शुरू किया तो हमारा मकसद तेजी से सीखना, असली इंजीनियरिंग वर्कफ्लो में इन टूल्स का बेंचमार्क करना और यह समझना था कि हमारी टीमों को सबसे ज्यादा मदद किससे मिलती हैं। Claude Code उस सीखने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा था। साथ ही, Copilot CLI ने हमें कुछ खास तौर पर अहम चीज दी है। इसमें एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे हम GitHub के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट के रेपो, वर्कफ्लो, सुरक्षा से जुड़ी उम्मीदों और इंजीनियरिंग जरूरतों के हिसाब से सीधे तौर पर बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनल लाइसेंस रद्द होने के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट की एंथ्रोपिक के साथ बड़ी पार्टनरशिप अभी भी जारी रहेगी।
Home / Business & Tech / ‘जून अंत तक छोड़ दो Claude’, माइक्रोसॉफ्ट ने रद्द किए एनथ्रोपिक के लाइसेंस, कर्मचारियों को बताया कौन सा AI टूल है चलाना
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website