Friday , May 22 2026 5:10 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘जोर से बोलो सॉरी’, Salman Khan से पपाराजी ने फिर मांगी माफी, एक्टर ने की खिंचाई, बताया क्यों गए अस्पताल

‘जोर से बोलो सॉरी’, Salman Khan से पपाराजी ने फिर मांगी माफी, एक्टर ने की खिंचाई, बताया क्यों गए अस्पताल


सलमान खान हाल ही जब अपने किसी करीबी से मिलने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, तो उन्हें पपाराजी ने घेर लिया था और ‘भाई भाई’ चिल्लाने लगे थे। इस पर सलमान पपाराजी पर बुरी तरह भड़क उठे थे और बाद में लगातार तीन-चार सोशल मीडिया पोस्ट में पपाराजी को लाइन क्रॉस न करने की चेतावनी दी थी। अब सलमान जब फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में नजर आए, तो पपाराजी ने उनसे माफी मांगी। यह देख सलमान ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ तो कर दिया, पर मसखरी करने से नहीं चूके। सलमान ने जिस तरह से पपाराजी की सॉरी स्वीकार की और उनके साथ मस्ती की, उसे देख फैंस भी फिदा हो गए।
‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में सलाम – रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने एक अहम कैमियो किया है, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें भी बटोरीं। ‘राजा शिवाजी’ अभी भी थिएटर्स में है और बंपर कमाई कर रही है। इसलिए रितेश ने हाल ही फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें सलमान भी पहुंचे थे। वहां पपाराजी भी मौजूद थे।
पपाराजी बोले सॉरी, तो सलमान ने कहा- जोर से, आवाज नहीं आई – पपाराजी ने जैसे ही सलमान को देखा, और जैसे ही वह रितेश देशमुख के साथ कैमरों को पोज देने लगे, तो पपाराजी ने एक्टर से माफी मांगनी शुरू कर दी। यह देख सलमान बोले- हां, ये सही जगह है।’ जब सॉरी सुनाई नहीं दिया, तो सलमान बोले, ‘और जोर से बोलो सॉरी। आवाज नहीं आ रही तुम सबकी।’ फिर पास जाकर पूछा कि क्या बोल रहे हो, तो पपाराजी ने कहा, ‘सॉरी भाई, हम लोगों का ऐसा इंटेशन नहीं था भाई। हम भूल गए थे हॉस्पिटल है।’
सलमान ने किया माफ, बताया अस्पताल किसे गए थे देखने – इस पर सलमान ने पपाराजी को माफ कर दिया और बताया कि उनके किसी दोस्त की वाइफ बहुत बीमार है और वह उन्हें देखने अस्पताल गए थे। इसके बाद सलमान पपाराजी के करीब जाकर उन्हें समझाते दिखे और हंसमुख अंदाज में नजर आए।
पपाराजी पर भड़क गए थे सलमान, दी थी वॉर्निंग – बता दें कि सलमान जब मंगलवार, 19 मई की रात हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे तो पपाराजी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए थे और ‘भाई भाई मातृभूमि’ चिल्लाने लगे थे। यह देख सलमान भड़क गए और पपाराजी को वॉर्निंग देते हुए बोले थे, ‘पागल हो तुम लोग? तुम्हार कोई फैमिली मेंबर ऐसे हो तो?’