Monday , June 15 2026 7:38 AM
Home / Entertainment / Bollywood / Salman Khan का नया लुक देख आमिर और करीना रह गए दंग, हैरान यूजर्स बोले- कुछ तो बड़ा आने वाला है, क्या लग रहे

Salman Khan का नया लुक देख आमिर और करीना रह गए दंग, हैरान यूजर्स बोले- कुछ तो बड़ा आने वाला है, क्या लग रहे


उस वक्त सभी हैरान रह गए, जब सलमान खान ने आमिर खान के इवेंट में एंट्री मारी। आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘लगान’ के 12 जून को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर आमिर ने एक शानदार इवेंट रखा, जिसमें सलमान के अलावा करीना कपूर खान और कई सेलेब्स पहुंचे। पर सभी की नजरें 60 साल के सलमान पर भी ठहर गईं। उनका नया लुक देख हर कोई दंग रह गया। यहां तक कि करीना और आमिर भी उन्हें एकटक देखते रहे। सलमान का यह लुक देख फैंस को उनका ‘तेरे नाम’ के राधे वाला लुक याद आ गया, और वो रिएक्ट कर रहे हैं।
दरअसल, सलमान खान ने अपने बाल बहुत छोटे कर लिए हैं, इतने छोटे कि उनका लुक काफी हद तक बाल्ड लग रहा था। साथ में हल्की दाढ़ी और एकदम जबरदस्त फिजीक…ऐसा अंदाज देख हर कोई चर्चा कर रहा है कि आखिर सलमान का ये लुक उनकी किस फिल्म के लिए है? कुछ ने तो अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि ये ‘तेरे नाम 2’ के लिए है। वहीं, कुछ को सलमान का ये लुक देख ‘तेरे नाम’ वाला वो राधे याद आ गया, जो बाद में पागलखाने चला जाता है।
सलमान खान का नया लुक देख फैंस क्रेजी – इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सलमान का नया लुक देख हर कोई अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहा है। एक ने लिखा है, ‘लुक बदल लिया है भाई, कुछ बड़ा ही आने वाला है।’ एक का कमेंट है, ‘कुछ तो पक रहा है। इतना फिट और गुड लुकिंग सलमान।’ एक बोला, ‘यकीन नहीं हो रहा यार, भाईजान गजब लग रहे हैं।’
करीना भी रह गईं हैरान, सलमान को रही देखतीं – वहीं, फैंस करीना कपूर के साथ एक बार फिर सलमान को देख क्रेजी हो गए। दोनों साल 2011 में आई फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ और फिर 2015 में आई ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ नजर आए थे। वहीं, आमिर के साथ करीना ने ‘3 इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम किया था। आमिर और करीना भी सलमान का नया लुक देख हैरान रह गए।
किस फिल्म के लिए है सलमान खान का नया लुक? – सलमान के नए लुक को देख फैंस अंदाजा लगाने में बिजी हैं कि यह ‘तेरे नाम’ के सीक्वल के लिए है या ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के लिए या फिर कोई और एक्शन फिल्म आ रही है? कुछ का दावा है कि सलमान का फिल्म ‘अल्फा’ में कैमियो है और भाईजान का यह लुक उसी के लिए है। वैसे, सलमान अब जल्द ही दिल राजू की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम अभी तय नहीं है, पर शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें उनके ऑपोजिट नयनतारा भी नजर आएंगी।