
हॉलीवुड के क्यूट कपल, टॉम हॉलैंड और जेंडया ने शादी कर ली है। जी हां, 30 साल के ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर ने आखिरकार शादी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी गुपचुप शादी पर मुहर लगा दी है। दोनों की शादी को लेकर बीते दिनों अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने ‘एक प्राइवेट शादी’ को लेकर इशारा किया था। अब एक ताजा इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने एक तरह से इसकी पुष्टि कर दी है।
टॉम हॉलैंड का यह खुलासा ऐसे समय में भी आया है, जब यह जोड़ी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों की लगातार रिलीज की तैयारी कर रही है। दोनों ही फिल्मों में टॉम अपनी 29 साल की हमदम जेंडया के साथ नजर आएंगे। हाल ही ‘एस्क्वायर’ मैगजीन से बात करते हुए टॉम हॉलैंड ने अपनी निजी जिंदगी, करियर और रिश्ते के बारे में बात की।
टॉम हॉलैंड ने बातों बातों में कंफर्म कर दी शादी की खबर – इंटरव्यू के दौरान टॉम हॉलैंड का यह खुलास तब आया, जब उनसे सोशल मीडिया पर वायरल उन AI-जनरेटेड तस्वीरों पर बात की गई, जिनमें उन्हें और जेंडया को इटली के लेक कोमो में एक समारोह में शादी के बाद दिखाया गया था। एक्टर ने कहा कि उनकी दादी ने भी ये तस्वीरें देखीं और सोचा कि पोते ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तस्वीरों से कोई अन्य दोस्त या परिवार के सदस्य धोखा खा गए थे, तब हॉलैंड ने कुछ ऐसा कहा, जिससे शादी की खबरों पर मुहर लग गई। उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे।’
टॉम हॉलैंड ने शादी के बारे में और अधिक बताने से किया इनकार- हालांकि, टॉम हॉलैंड की इस स्पष्ट पुष्टि के बावजूद साफ कर दिया कि वह इस बारे में आगे कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा।’
स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने किया था शादी को लेकर खुलासा – जेंडया और टॉम हॉलैंड के गुपचुप शादी करने की अफवाहें तब सामने आईं, जब उनकी लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहीं लॉ रोच ने एक इवेंट में रेड-कार्पेट पर बातचीत के दौरान इसको लेकर हिंट दिया। मार्च महीने में ‘एक्सेस हॉलीवुड’ से बात करते हुए लॉ रोच ने कहा कि ‘शादी हो चुकी है’, फिर मजाक में कहा कि हर कोई ‘इसे मिस कर गया’।
टॉम हॉलैंड ने जेंडया संग रिश्ते पर कही ये बात – इस बीच जब ताजा इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड से जेंडया संग उनके रिश्ते के बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा, ‘हमारे काम में बहुत तनावपूर्ण हालात हो सकते हैं और ऐसे में एक मजबूत रिश्ते का सहारा होना बहुत अच्छा होता है। हम एक-दूसरे का उस तरह से साथ दे सकते हैं जैसा कोई और नहीं दे सकता, क्योंकि सिर्फ हम ही समझते हैं कि ऐसी जिंदगी जीना कैसा होता है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी बात है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं किसी और के साथ ऐसा रिश्ता बना पाता।’
वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और उसके साथ रहने पर मैं सबसे ज्यादा खुश रहता हूं। साथ ही, मैंने कभी इतना सपोर्टेड और सुरक्षित महसूस नहीं किया। टॉम हॉलैंड, एक्टर
टॉम हॉलैंड बोले- मुझे अपना साथी मिल गया है – टॉम हॉलैंड के लिए जेंडया के लिए आगे कहा, ‘मेरे लिए, मुझे अपना साथी मिल गया है। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और उसके साथ रहने पर मैं सबसे ज्यादा खुश रहता हूं। साथ ही, मैंने कभी इतना सपोर्टेड और सुरक्षित महसूस नहीं किया। बस यही बात है।’
टॉम हॉलैंड और जेंडया की लव लाइफ – टॉम हॉलैंड और जेंडया पहली बार साल 2016 में ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद उनके सगाई करने की चर्चा तब पक्की हो गई, जब जेंडया गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एक बड़ी डायमंड रिंग पहने नजर आईं, जबकि मार्च महीने में लॉ रोच के खुलासे ने गुपचुप शादी की चर्चा शुरू कर दी।
‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज – टॉम हॉलैंड और जेंडया अगले महीने जुलाई में लगातार दो फिल्मों में एकसाथ नजर आने वाले हैं। इनमें सबसे पहले क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि महीने के आखिर में 31 जुलाई 2026 को मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज होने वाली है। साल के आखिर में जेंडया जहां ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ में नजर आएंगी, वहीं टॉम हॉलैंड ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में दिखेंगे। ये दोनों ही फिल्में फिलहाल 18 दिसंबर 2026 को एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं।
Home / Entertainment / Tom Holland और Zendaya की हो गई है शादी, ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर ने बातों-बातों में कर दिया कंफर्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website