
आपने फोन-लैपटॉप या Wi-Fi राउटर का पावरबैंक देखा होगा, लेकिन अब फ्रिज का भी पावरबैंक आ गया है, जो बिजली गुल हो जाने के बाद 15 घंटे तक का बैकअप दे सकेगा। इस पावरबैंक को मशहूर टेक कंपनी जैकरी ने बनाया है और इसका नाम है जैकरी फ्रिजगार्ड। इस फ्रिज के पावर बैंक की खासियत है कि यह काफी पतला है और फ्रिज के ऊपर ही इस तरह सेटअप हो जाता है कि फ्रिज का ही हिस्सा लगता है। हालांकि, पतला होने के बावजूद यह पावरबैंक बिजली ना होने पर फ्रिज को 15 घंटे चालू रख सकता है।
क्या है फ्रिज के पावरबैंक की खासियत? – जैकरी के इस पावरबैंक यानी फ्रिजगार्ड की खासियत है कि यह सिर्फ 2.6 इंच पतला है और इस वजह से यह फ्रिंज के ऊपर बहुत आसानी से फिट हो जाता है।
अगर फ्रिज के ऊपर जगह ना हो, तो यह स्टैंड के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे फ्रिज के साथ ही फर्श पर लगाया जा सकता है।
यह आपके फ्रिज को 15 घंटे चालू रख सकता है और हमेशा सॉकेट में प्लग रहने की वजह से काम के लिए तैयार रहता है।
इस फ्रिजगार्ड के साथ आप चाहें, तो एक और यूनिट को जोड़कर बैकअप को 30 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।
फ्रिज का पावरबैंक कैसे करता है काम? – इस डिवाइस को सेटअप करना काफी आसान है। फ्रिजगार्ड को आप सीधा सॉकेट में लगा सकते हैं और फ्रिज के प्लग को फ्रिजगार्ड में लगाना होगा।
इसके बाद जब तक बिजली आएगी फ्रिज का पावरबैंक चार्ज होता रहेगा और बिजली जाने पर आपके फ्रिज को चालू रखेगा।
इस पावरबैंक की खासियत है कि बिजली जाते ही यह 10 मिलीसेकंड के भीतर ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाता है। इससे फ्रिज बंद नहीं होता और फ्रिज के नाजुक पार्ट्स पर खराब असर नहीं पड़ता।
इसके सारे फीचर्स को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
क्या आएगा खर्च? – फिलहाल यह पावरबैंक भारत में उपलब्ध नहीं है और कॉस्टको की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसकी कीमत 559.99 डॉलर यानी कि करीब 47 हजार रुपये है। बता दें कि इस कीमत में 20% का इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी शामिल है
Home / Business & Tech / आ गया फ्रिज का ‘पावरबैंक’, बिजली गुल होने पर देगा 15 घंटे का बैकअप, क्या भारत में मिलेगा?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website