Saturday , June 20 2026 7:28 AM
Home / Entertainment / पाकिस्तानी कंडोम विज्ञापन ने उड़ाया Obsession का ‘घ‍िनौना’ मजाक, इंटरनेट पर लोगों ने पकड़कर धो डाला

पाकिस्तानी कंडोम विज्ञापन ने उड़ाया Obsession का ‘घ‍िनौना’ मजाक, इंटरनेट पर लोगों ने पकड़कर धो डाला


ड्यूरेक्स पाकिस्तान ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का ऐसा मजाक उड़ाया है कि उसकी बुरी तरह भद पिट रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने ड्यूरेक्स पाकिस्तान को बुरी तरह धो डाला। इस पेज ने ‘ऑब्सेशन’ से इंस्पायर्ड होकर एक विज्ञापन इंस्टाग्राम पर शेयर किया, पर लोग यह देखकर भड़क गए कि कंपनी ने फिल्म के ‘सहमति’ और ‘अनहेल्दी ऑब्सेशन’ जैसे गंभीर विषय को हल्के में ले लिया और उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। उनका आरोप है कि ड्यूरेक्स पाकिस्तान ने जबरदस्ती को रोमांस से जोड़कर दिखाया और बिना सहमति वाली जो फीलिंग है, उसके डर को अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए इस्तेमाल किया।
ड्यूरेक्स पाकिस्तान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें Obsession के किरदार बेयर की कार के अंदर कंडोम का पैकेट रखा है। साथ में ‘वन विश विलो’ नाम का एक अजीब सा खिलौना रखा है, और निक्की अपने घर के दरवाजे पर खड़ी है। पोस्ट में टैगलाइन लिखी है- मेक हर ऑब्सेस्ड विद यू (उसे अपना दीवाना बना लो) ये अपनी फ्रिकी निक्की को भेजो।’ इसी पोस्ट को देख यूजर्स भड़क गए और खूब गुस्सा निकाला।
सोशल मीडिया से हटाया विज्ञापन, यूजर्स ने धो डाला – आलोचना होने के बाद ड्यूरेक्स पाकिस्तान ने इस विज्ञापन को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और यूजर्स ने सुनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। एक ने लिखा, ‘यह सचमुच घिनौना है।’ एक का कमेंट आया, ‘इसे देखकर मुझे बहुत ज्यादा उल्टी जैसा महसूस हो रहा है।’ एक बोला, ‘कॉन्डम के बगल में वो ‘वन विश विलो’ (one wish willow) वाली चीज सच में बहुत घिनौनी है। हम बिना मर्ज़ी के शारीरिक संबंधों को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? तुम बहुत बुरे हो।’
क्या है Obsession की कहानी? – फिल्म की कहानी बेयर नाम के किरदार की है, जिसे माइकल जॉनस्टन ने निभाया। वह एक म्यूज़िक स्टोर में काम करने वाला अकेला लड़का है और काफी रोमांटिक है। वह चुपचाप अपनी बचपन की दोस्त और साथ काम करने वाली निक्की से प्यार करता है। अपनी भावनाएं जाहिर करने की एक और नाकाम कोशिश के बाद, बेयर एक रहस्यमयी क्रिस्टल की दुकान पर जाता है और ‘वन विश विलो’ नाम की एक अजीब सी चीज खरीदता है।
एक विश, जिसने लिया घातक और डरावना रूप – वह एक विश जाहिर करता है कि निक्की दुनिया में किसी भी और इंसान से ज्यादा उससे प्यार करे। उसकी यह इच्छा सबसे बुरे तरीके से पूरी होती है। निक्की की भावनाएं बेकाबू, जुनूनी और अस्थिर हो जाती हैं। उसका प्यार दम घोंटने वाला और इतना तीव्र हो जाता है कि लगभग हिंसक लगने लगता है। वह बेयर से दूर नहीं रह पाती, उसके जाने पर घबरा जाती है, और उसका प्यार जब जुनून में बदलने लगता है, तो वह बहुत परेशान करने वाला व्यवहार करने लगती है। और फिर प्यार की ये कहानी एक डरावना रूप ले लेती है।
Obsession की कमाई – हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। दुनियाभर में इसके नाम का डंका बजा। महज ₹7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹2,240 करोड़ की कमाई की। ‘ऑब्सेशन’ ने पूरी दुनिया को इसके बारे में ही बात करने के लिए मजबूर कर दिया। टॉक्सिक रिलेशनशिप, अकेलापन, पुरुषों का हक जताने वाला रवैया और अपनी मर्जी न चल पाने का एहसास, जैसे मुद्दों को फिल्म में जितनी गहराई से दिखाया गया, उतनी ही गहराई से लोगों को प्रभावित भी किया।
Obsession ने 10 दिनों में 106 गुना की थी कमाई – 29 मई 2026 को रिलीज हुई ‘ऑब्सेशन’ ने 10 दिनों में ही 10666% से मुनाफा कमा लिया था। यानी बजट से 106 गुना अधिक इसने 10 दिन में ही कमा लिए थे। साथ ही इसे IMDb पर 8.2/10 रेटिंग दी गई।