
भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की। पहले दो मैचों में संजू सैमसन उतरे थे। लेकिन तीसरे नंबर पर वैभव के फेल होने के बाद उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा गया। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में रिकॉर्ड 118 रन ठोक दिए। इनके बीच 43 गेंदों पर 133 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद पर 113 रनों की पारी खेली तो वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा से हुआ वैभव को लेकर सवाल – मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल किया। कार्तिक ने पूछा, ‘आपके मेंटर युवराज सिंह हैं और ऐसा लग रहा है कि आप वैभव सूर्यवंशी के मेंटर हो, क्योंकि जितने भी हमने अभी तक सोशल मीडिया या इमेजेस देखे हैं, ऐसा लगता है कि आप अपनी छत्रछाया में उनको लेके घूमते हो। सही बात है?’
अभिषेक शर्मा ने जवाब में क्या कहा? – इसके जवाब में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा में ने कहा कि ऐसा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्तिक के सवाल के जवाब में कहा- मैंने एक इंटरव्यू में पहले भी बोला था कि मुझे पर्सनली ऐसा लगता है कि यह हमारी जिम्मेदारी है। यदि कोई 15-16 साल का इतना टैलेंटेड, जो हमने कभी भी नहीं देखा क्रिकेट में पहले ऐसा प्लेयर इंडिया में स्पेशली आया है और हमारे साथ खेल रहा है तो मुझे बड़े भाई वाली फीलिंग आती है। उससे बड़े होने के नाते हम सबकी रिस्पॉन्सिबिलिटी है कि उसको सही चीजें, सही एटमॉस्फियर और सारी चीजें उसको मिले।
अभिषेक ने आगे कहा- मुझे लगता है कि इस उम्र में हम स्कूल में थे, 11वीं-12वीं में थे और हम भी अंडर-19 खेल रहे थे। तो मुझे पता है इस एज में अगर आपको सीनियर्स अच्छे मिलते हैं, तो आपको हमेशा एक कॉन्फिडेंस रहता है और आप हमेशा फील करते हो कि आपकी यही जगह है। आप एकदम से नहीं आए हैं। मुझे लगता है कि वही हम सबकी बात जब भी होती है, तो यही बात होती है कि वैभव अपना एन्जॉय करे, उसपर कोई प्रेशर नहीं होना चाहिए बैटिंग करते स्पेशली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website