Thursday , June 25 2026 6:21 PM
Home / Entertainment / Bollywood / करिश्मा कपूर के गाने में पीछे डांस कर रहे जिस लड़के ने खाई थी उनसे डांट, वही करीना को करने लगे थे डेट

करिश्मा कपूर के गाने में पीछे डांस कर रहे जिस लड़के ने खाई थी उनसे डांट, वही करीना को करने लगे थे डेट


90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़ा उनका एक पुराना किस्सा अक्सर चर्चा में रहता है, जिसमें उनका नाम अभिनेता शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है। वहीं यहां ये भी याद दिलाना चाहेंगे कि शाहिद और करिश्मा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। यह मामला ‘दिल तो पागल है’ के सेट का है, जिसमें शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर मौजूद थे। आइए जानते हैं कि आखिर, सेट पर ऐसा क्या हुआ, जिससे बॉलीवुड की ‘लोलो’ आग बबूला हो गईं।
करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही उनकी रुचि अभिनय में थी। हालांकि, उस समय परिवार की परंपराओं के कारण फिल्मों में कदम रखना आसान नहीं माना जाता था, लेकिन उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला किया।
करिश्मा के करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से – करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके करियर को नई ऊंचाई 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से मिली। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद करिश्मा को बड़े-बड़े फिल्म प्रोजेक्ट मिलने लगे और वह उस समय की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं।
शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे – इसके बाद साल 1997 में आई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ ने उनके करियर को और ऊंचाई दी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित भी थे। इसी फिल्म के एक मशहूर डांस गाने ‘ले गई ले गई’ में शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे। बता दें कि उस समय शाहिद केवल 16 साल के थे। कहा जाता है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान डांस स्टेप्स कई बार मैच नहीं हो रहे थे, जिससे रीटेक बढ़ते गए। ऐसे में करिश्मा को काफी गु्स्सा आ गया था।
करिश्मा कपूर को बार-बार री टेक लेने पड़ रहे थे – बताया जाता है कि शाहिद कपूर उस गाने की शूटिंग के दौरान बाकी डांसर्स के साथ अपने स्टेप मैच नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते करिश्मा कपूर को बार-बार री टेक लेने पड़ रहे थे। करीब 15 रीटेक उन्होंने लिए होंगे जिसके बाद करिश्मा भड़क गईं। करिश्मा कपूर ने गुस्से में पूछा कि ये किसकी गलती से ऐसा हो रहा है? कहते हैं कि करिश्मा की गुस्से से तमतमाई आवाज से शाहिद डर गए थे। हालांकि बाद में इस शॉट को पूरा कर लिया गया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और करिश्मा के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई।
दूसरे डांसर्स के पीछे शाहिद ने खुद को छिपाया – इतना ही नहीं, खबरें ये भी रही हैं कि करिश्मा का गुस्सा देख शाहिद ने खुद को दूसरे डांसर्स के पीछे छिपाना शुरू कर दिया था। सालों बाद ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे शाहिद ने इस वाकये का खुलासा खुद किया था।
करिश्मा से कोरियोग्राफर ने कहा था- कुछ भी गलत होता था तो मैं शाहिद दोषी – हालांकि, पिछले साल डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ में पहुंचीं करिश्मा कपूर ने भी शाहिद कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया था। इस फिल्म में कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी भी थे। करिश्मा ने शो में मर्जी पेस्तोंजी की ओर मुड़कर बातें करते हुए पूछा, ‘क्या तुम्हें याद है? हर कट के बाद मैं कहती थी कि यार तुम शॉट ठीक से क्यों नहीं कर पा रहे हो? और पीछे एक छोटा सा लड़का खड़ा था जो बार-बार सॉरी कह रहा था और वो शाहिद था। लेकिन अब मुझे लगता है कि सारी गलतियां मर्जी कर रहा था और तुम उसे दोष दे रहे थे।’ करिश्मा की इस बात पर मर्जी पेस्तोंजी ने हंसते हुए कहा था, ‘देखो, उस जमाने में कुछ भी गलत होता था तो मैं शाहिद को दोषी ठहराता था।’
क्या तुम्हें याद है? हर कट के बाद मैं कहती थी कि यार तुम शॉट ठीक से क्यों नहीं कर पा रहे हो? और पीछे एक छोटा सा लड़का खड़ा था जो बार-बार सॉरी कह रहा था और वो शाहिद था। लेकिन अब मुझे लगता है कि सारी गलतियां मर्जी पेस्तोंजी कर रहा था और तुम उसे दोष दे रहे थे। करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर की फिल्में – करिश्मा कपूर ने अपने करियर में ‘हम साथ साथ हैं’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘गोपी किशन’, ‘जिगर’, ‘अनारी’, ‘राजा बाबू’, ‘सुहाग’, ‘खुद्दार’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘जुड़वा’, ‘जीत’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘फिजा’, ‘शक्ति: द पावर’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘रिश्ते ‘ समेत कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने हर तरह के रोल निभाए और खुद को बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में साबित किया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित – अपने शानदार करियर के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान मिले। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले। वहीं बाद में शाहिद के साथ करिश्मा की अच्छी बॉन्डिंग रही। शाहिद ने करीना कपूर को डेट कई साल तक डेट किया। बताया जाता है कि दोनों करीब 5 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे।