
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों और जीवन के बड़े फैसलों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और मानती हैं कि जिंदगी में होने वाली गलतियां इंसान को पहले से ज्यादा मजबूत बनाती हैं।
हाल ही में ‘कर्ली टेल्स’ को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि वह किसी भी बड़े फैसले के लिए दूसरों की सलाह पर निर्भर नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि फैसला सही निकले या गलत, उसकी जिम्मेदारी वह खुद लेना चाहती हैं।
‘चाहे वो फिल्में हों या बॉयफ्रेंड, गलतियां होती हैं’ – ईशा ने कहा, ‘जब फैसलों की बात आती है, तो मैं दूसरों की राय नहीं लेती। मैं अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हूं क्योंकि कल, चाहे वो सही हो या गलत, मैं इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगी। चाहे वो फिल्में हों या बॉयफ्रेंड। गलतियां होती हैं। वे आपको और मजबूत बनाती हैं और आप अपनी गलतियों से सीखते हैं।’
जब फैसलों की बात आती है, तो मैं दूसरों की राय नहीं लेती। मैं अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हूं क्योंकि कल, चाहे वो सही हो या गलत, मैं इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगी। चाहे वो फिल्में हों या बॉयफ्रेंड। गलतियां होती हैं। वे आपको और मजबूत बनाती हैं और आप अपनी गलतियों से सीखते हैं। ईशा देओल
फैसले बेहद पर्सनल और संवेदनशील – साल 2024 में अपने पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलग होने वाली ईशा ने कहा कि इस तरह के फैसले बेहद पर्सनल और संवेदनशील होते हैं, खासकर जब बच्चे भी उससे जुड़े हों।
निजी बातें सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते – उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ दो लोगों के बीच का मामला होता है। लेकिन हमारे पेशे की वजह से सब कुछ लोगों के सामने आ जाता है। मैं, भरत या हमारा परिवार निजी बातें सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते। उस समय हमें बहुत सोच-समझकर कदम उठाना पड़ा क्योंकि हमारे बच्चे भी इस फैसले से जुड़े थे।’
यह सिर्फ दो लोगों के बीच का मामला होता है। लेकिन हमारे पेशे की वजह से सब कुछ लोगों के सामने आ जाता है। मैं, भरत या हमारा परिवार निजी बातें सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते। उस समय हमें बहुत सोच-समझकर कदम उठाना पड़ा क्योंकि हमारे बच्चे भी इस फैसले से जुड़े थे। ईशा देओल
मुश्किल समय में उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया – ईशा ने यह भी बताया कि मुश्किल समय में उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें संभाला। जब उनसे पूछा गया कि जो महिलाएं अलग होने का फैसला लेने को लेकर उलझन में हैं, उन्हें वह क्या सलाह देंगी, तो ईशा ने कहा कि हर रिश्ता अलग होता है और हर स्थिति की अपनी वजह होती है। इसलिए किसी एक सलाह को सभी पर लागू नहीं किया जा सकता।
‘कई बार लोगों को किसी का फैसला सही नहीं लगता’ – उन्होंने कहा, ‘कई बार लोगों को किसी का फैसला सही नहीं लगता, लेकिन हर रिश्ते की अपनी कहानी होती है। यह सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों की भी स्थिति हो सकती है। अगर दो अच्छे लोग अलग होने का फैसला लेते हैं तो उम्मीद है कि वह सम्मान और समझदारी के साथ बेहतर रास्ता निकाल सकते हैं।’
ईशा का प्यार और रोमांस पर भरोसा आज भी कायम – दिल टूटने और अलगाव के बावजूद ईशा का प्यार और रोमांस पर भरोसा आज भी कायम है। उनका कहना है कि उनके निजी अनुभवों ने प्यार और रिश्तों को लेकर उनकी सोच नहीं बदली है।बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने फरवरी 2024 में आपसी सहमति से अपने 11 साल पुरानी शादीशुदा लाइफ को खत्म करने की घोषणा की थी। दोनों की दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया। बड़ी बेटी का जन्म 2017 में हुआ और छोटी का जन्म 2019 में हुआ।
Home / Entertainment / Bollywood / ईशा देओल ने पति से अलग होने जैसे फैसलों पर की बात, कहा- चाहे फिल्में हों या बॉयफ्रेंड, गलतियां होती हैं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website