Monday , June 29 2026 7:04 PM
Home / Business & Tech / चीन ने रच दिया इतिहास, बना ली खोखली फाइबर केबल, मिली 51.3 टेराबिट की सुपरस्पीड

चीन ने रच दिया इतिहास, बना ली खोखली फाइबर केबल, मिली 51.3 टेराबिट की सुपरस्पीड


चीनी वैज्ञानिकों ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर ऐसा आविष्कार किया है, जो हाई-स्पीड इंटरनेट के भविष्य को पूरी तरह से बदल सकता है। दरअसल एक रिसर्च के तहत चीनी टेलीकॉम और फाइबर केबल बनाने वाले मुख्य मैन्युफैक्चर्स ने दुनिया के सबसे लंबे कमर्शियल होलो-कोर यानी कि खोखली फाइबर केबल पर सफल ट्रायल किया है।
इस टेस्ट में बिना किसी सिग्नल रिपीटर के लगभग 128 मील की दूरी पर 51.3 टेराबिट प्रति सेकेंड होश उड़ा देेने वाली इंटरनेट स्पीड हासिल की गई है। यह स्पीड इतनी ज्यादा है कि इंटरनेट की दुनिया को सालों आगे पहुंचा सकती है।
खोखली केबल बदलेगी इंटनरेट का भविष्य – पारंपरिक फाइबर केबल में डेटा या लाइट को ठोस कांच के जरिए भेजा जाता है, जिससे स्पीड सीमित हो जाती है। वहीं टेस्ट में इस्तेमाल हुई होलो-कोर केबल तकनीक में लाइट या डेटा को हवा के खोखले रास्ते से गुजारा जाता है।
ठोस रास्ते के मुकाबले हवा में लाइट की रफ्तार तेज होने की वजह से सिग्नल के पहुंचने में लगने वाला समय बेहद कम हो जाता है।
इस वजह से इस टेक्नोलॉजी को अगली पीढ़ी के बड़े डेटा सेंटरों और मुख्य इंटरनेट बुनियादी ढांचे के लिए भरोसेमंद और बेहतरीन माना जा रहा है।(REF.)
पहली बार मिली इतनी तेज स्पीड – इस टेस्टिंग की खास बात है कि यह स्पीड किसी लैब में नहीं बल्कि असल दुनिया के नेटवर्क में इस हाई-पावर सिग्नल ट्रांसमिशन की चुनौती को सफल तरीके से सुलझाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम किसी फिक्स पैरामीटर पर काम नही करता बल्कि इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जो हर वेवलेंथ के हिसाब से डेटा की रफ्तार और पावर को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर लेती है।
यही वजह है कि इस पूरे केबल नेटवर्क में अलग-अलग डेटा रेट पर भी संतुलित, तेज और बिना रुकावट के बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती रहती है।
सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम और मजबूत परफॉर्मेंस – इस सिस्टम में एक शक्तिशाली एप्वलीफायर लगाया गया है, जो सिग्नल को कमजोर नहीं होने देता और लगातार 33.5 dBm तक का मैक्सिमस आउटपुट देता है।
इस हाई-पावर नेटवर्क में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी गड़बड़ी या सिग्नल में उतार-चढ़ाव होने पर इसका ऑटोमैटिक इंटरलॉक सिस्टम काम करना बंद कर देता है। इसके साथ ही यह अलार्म को भी ट्रिगर कर देता है।
अलग-अलग लेयर वाले ये सुरक्षा इंतजाम उपकरणों को खराब होने से बचाते हैं और नेटवर्क को भी सुरक्षित रखते हैं।