Sunday , July 5 2026 8:52 PM
Home / Sports / आज पक्का है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! एक इंस्टा स्टोरी ने मचा दी हलचल, सिर्फ दो शब्दों से क्या कह गया 15 साल का खिलाड़ी?

आज पक्का है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! एक इंस्टा स्टोरी ने मचा दी हलचल, सिर्फ दो शब्दों से क्या कह गया 15 साल का खिलाड़ी?


भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है, वैभव सूर्यवंशी। शनिवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले हर किसी के जेहन में बस यही सवाल तैर रहा है कि क्या इस घातक बल्लेबाज को आज टीम इंडिया की डेब्यू कैप मिलेगी? इस महामुकाबले से ठीक पहले वैभव की एक सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं और एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टा पर क्या पोस्ट कर दिया? – शुक्रवार की रात वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें वह मैदान पर बल्ला उठाकर जीत या शतक का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे, ‘New Chapter’।
क्या होने जा रहा है आज डेब्यू? – वैभव के इन दो शब्दों ने इंटरनेट पर कयासों का बाजार बेहद गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस इस रहस्यमयी पोस्ट को उनके इंटरनेशनल डेब्यू से जोड़कर देख रहे हैं। फैंस का मानना है कि न्यू चैप्टर लिखने का सीधा मतलब यही है कि वैभव आज मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय जर्सी में अपने नए सफर का आगाज करने जा रहे हैं। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या ब्रांड डील से है पोस्ट का संबंध? – कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है इस न्यू चैप्टर का क्रिकेट डेब्यू से कोई लेना-देना ही न हो बल्कि यह किसी बड़े ब्रांड के साथ उनकी नई स्पॉन्सरशिप डील की शुरुआत का इशारा हो। चूंकि खुद वैभव ने अभी तक इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है इसलिए आज मैच की टॉस होने तक फैंस को अपनी सांसें थामकर इंतजार करना होगा।