
इराक में सांसदों, मंत्रियों और अफसरों के खिलाफ हालिया दिनों में एंटी करप्शन टीमों ने कार्रवाई की है। इस अभियान में करोड़ों का कैश और सोना बरामद किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इराकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इराकी राजनेता हिंद अल-अब्बासी के घर छापेमारी के दौरान 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर कैश और 27 किलो सोना बरामद किया है। महिला सांसद अल अब्बासी के घर से सोने से बनी ब्रा और पैंटी बरामद होने का भी दावा कई रिपोर्ट में किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हिंद अल-अब्बासी की तस्वीर के साथ सोने की ब्रा-पेंटी की फोटो शेयर की जा रही है। इस तस्वीर के साथ कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इराकी अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फैक्ट चेक करने वाली वाली वेबसाइट्स ने भी हिंद अल-अब्बासी के घर से सोने के अंडरवियर बरामद होने का सबूत नहीं होने की बात कही है।
इराक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान – इराक के नए प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने कहा है कि उनकी सरकार के दो ही लक्ष्य हैं। एक भ्रष्टाचार से लड़ना और हथियारों पर राज्य का एकाधिकार सुनिश्चित करना। ऐसे में सरकार भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं और अफसरों के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक करीब 50 लोगो की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामलों में हो चुकी है।
इराकी मीडिया के मुताबिक कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के घरों और दूसरे ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इन कार्रवाईयों में करीब 2,700 करोड़ रुपए की नकदी और संपत्ति बरामद की गई है। अधिकारियों ने इराकी सांसद आलिया नासिफ के घर से 20 अरब इराकी दीनार (1.55 करोड़ डॉलर) और भारी मात्रा में सोना जब्त किया है।
घरों के नीचे दबा मिला खजाना – इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के अनुसार निजी घरों के नीचे अरबों डॉलर कैश और सोना-चांदी दबी मिली है। इनमें से कुछ रकम इतनी गहराई में दबी हुई थी कि उसे निकालने के लिए भारी मशीनरी मंगवानी पड़ी। भारी मात्रा में जेवर और हथियार भी टीमों ने जब्त किए हैं।
देश के कई सांसदों और बड़े अधिकारियों के देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते बगदाद के पॉश इलाके ‘ग्रीन जोन’ के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया और एयरपोर्ट्स पर अलर्ट जारी कर दिया। इसके चलते यहां रहने वाले लोग घरों को नहीं छोड़ सके।
Home / Uncategorized / इराकी महिला सांसद अब्बासी पहनती हैं सोने के अंडरगारमेंट? छापे में गोल्ड की ब्रा-पेंटी मिलने का दावा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website