Friday , August 28 2026 8:03 PM
Home / Uncategorized / ‘मोहन भागवत की नफरत के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं’, अमेरिकी नेता ने RSS चीफ के कार्यक्रम का किया विरोध

‘मोहन भागवत की नफरत के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं’, अमेरिकी नेता ने RSS चीफ के कार्यक्रम का किया विरोध


अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मंगलवार 25 अगस्त को न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में इंडियन-अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल (IAMC) से जुड़े धार्मिक संगठनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे ब्रैड लैंडर भी शामिल हुए और कहा कि न्यूयॉर्क शहर में भागवत और “RSS की नफरत” के लिए “कोई जगह नहीं” है।
उन्होंने कहा, हम उन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं, जो आपसे अलग तरह से पूजा करते हैं, जो आपसे अलग दिखते हैं। यहां हर किसी की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। लैंडर ने आगे कहा कि हमें मोहन भागवत को हमारे शहर की इस प्रतिष्ठित जगह का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए, क्योंकि उनके संगठन ने मुसलमानों, सिखों, दलितों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा भड़काई और नफरत को बढ़ावा दिया है।
हमारे शहर में मोहन भागवत और आरएसएस की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। हम ऐसे नेता से नफरत फैलाने की बात बर्दाश्त नहीं करेंगे और न ही इसकी इजाजत देंगे, जिनके संगठन ने मुसलमानों, सिखों, दलितों और ईसाइयों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है। ब्रैड लैंडर, डेमोक्रेटिक कांग्रेस उम्मीदवार
ममदानी ने किया विरोध – न्यूयॉर्क के भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने भी मोहन भागवत के दौरे का विरोध किया है। ममदानी ने कहा कि वह मोहन भागवत के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में होने वाली रैली का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता कि शहर प्रशासन के पास किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है।
ममदानी ने RSS की तुलना ऐसे आंदोलन से की जो दूसरों को अलग-थलग रखने पर आधारित हैं। उन्होंने ऐसे संगठन के बढ़ने को चिंताजनक बताया और कहा कि वह न केवल भारतीय-अमेरिकी बल्कि न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर भी मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध करत हैं। उन्होंने भारत के साथ जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि उनकी मां का परिवार अभी भी भारत में है। साथ ही कहा कि वह भारत की चो छवि देखते हुए बड़े हुए, वह एक विविधतापूर्ण समाज की थी।
मैडिसन स्क्वॉयर में भागवत का संबोधन – मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यह अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है। मोहन भागवत 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसमें संघ प्रमुख प्रवासी भारतीय समुदाय से संपर्क करेंगे।