Friday , August 28 2026 8:04 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘पति से पूछो अफेयर क्यों किया’, कुकू कोहली से शादी के बाद अरुणा ईरानी का ‘दूसरी औरत’ टैग पर फूटा था गुस्‍सा

‘पति से पूछो अफेयर क्यों किया’, कुकू कोहली से शादी के बाद अरुणा ईरानी का ‘दूसरी औरत’ टैग पर फूटा था गुस्‍सा


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति और फिल्ममेकर कुकू कोहली का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। ऐसे में पति के भी साथ छोड़कर चले जाने से अरुणा एकदम अकेली रह गई हैं। उन्होंने जिंदगी भर खूब दुख देखे। 9 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहीं अरुणा ने जब शादी की, तो भी खूब लांछन झेले। उन्हें ‘घर तोड़ने वाली’, ‘दूसरी और’ और न जाने क्या-क्या कहा गया। लेकिन एक बार अरुणा ईरानी ने खुद इस पर रिएक्ट किया था। खासकर ‘घर तोड़ने वाली’ का टैग दिए जाने पर उन्होंने करारा जवाब दिया था।
कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से तब शादी की थी, जब वह पहले से शादीशुदा थे और रीता कोहली उनकी पत्नी थीं। साथ काम करते हुए दोनों का अफेयर शुरू हुआ और फिर गुपचुप शादी कर ली। हालांकि, कुकू कोहली और अरुणा ने अपनी शादी के बारे में फिल्ममेकर की पहली पत्नी रीता के निधन के बाद ही बताया। बताया जाता है कि रीता हेल्थ इशूज से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।
घर तोड़ने वाली कहे जाने पर बोली थीं अरुणा ईरानी – ‘एएनआई’ को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने एक बार कुकू कोहली संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, और कहा था कि वह कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहती थीं। साथ ही कहा था कि उनमें अपनी और कुकू कोहली की शादी के बारे में किसी को भी बताने की हिम्मत नहीं थी। इसीलिए कुकू की पहली पत्नी के जिंदा रहते वह चुप ही रहीं। हालांकि, इस कारण अरुणा ईरानी को ‘घर तोड़ने वाली’ कहा गया था।
‘आपको खुश रखना आपके पति की जिम्मेदारी, उनसे पूछो’ – इस पर अरुणा ईरानी बोली थीं, ‘जब आप किसी शादीशुदा आदमी से शादी करते हैं, तो यह मुश्किल हो जाता है। जब वो (कुकू कोहली की पहली पत्नी) गुजर गईं, तब मैं हिम्मत से बात भी करती हूं। कुकू कोहली के साथ मेरा अफेयर किसी को चोट पहुंचाने या किसी को छीनने के लिए नहीं था। ये जो बीवियां होती हैं, वो हमेशा दूसरी औरत को गालियां देती हैं। देखिए, आपको खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। यह आपके पति की जिम्मेदारी है, पहले उनसे सवाल कीजिए। उनसे पूछिए कि आपने ऐसा क्यों किया?’
कुकू कोहली के साथ मेरा अफेयर किसी को चोट पहुंचाने या किसी को छीनने के लिए नहीं था। ये जो बीवियां होती हैं, वो हमेशा दूसरी औरत को गालियां देती हैं। आपको खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। यह आपके पति की जिम्मेदारी है, पहले उनसे सवाल कीजिए। उनसे पूछिए कि आपने ऐसा क्यों किया। अरुणा ईरानी, एक्ट्रेस
‘मैंने घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया’ – अरुणा ईरानी ने आगे कहा था, ‘मैंने कोई घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया। लेकिन कुछ तो होता है, पता नहीं क्या। सिर्फ एक आदमी और एक औरत ही जान सकते हैं कि रिश्ते में तीसरा आदमी क्यों घुसता है।’
मैंने कोई घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया। लेकिन कुछ तो होता है, पता नहीं क्या। सिर्फ एक आदमी और एक औरत ही जान सकते हैं कि रिश्ते में तीसरा आदमी क्यों घुसता है।
अरुणा ईरानी ने इसलिए नहीं किए थे खुद के बच्चे – अरुणा ने फिर बताया था कि उन्होंने खुद के बच्चे क्यों पैदा नहीं किए थे। वह बोली थीं, ‘मैंने एक शादीशुदा आदमी से शादी की, मैं तकलीफ झेल रही हूं। यह दर्द बस मेरे तक ही रहे। लेकिन अगर मेरा बच्चा पूछे कि पापा कहां हैं? तो मैं क्या कहूंगी? अगर आधी रात को बच्चे को कुछ हो जाए, तो मैं उन्हें फोन भी नहीं कर सकती, इसीलिए मैं कभी बच्चा नहीं चाहती थी।’
कुकू कोहली की बेटियां, पहली पत्नी की मौत – कुकू कोहली की बात करें, तो उन्हें पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां- पूजा और करिश्मा कोहली हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद अब कुकू कोहली भी जा चुके हैं। परिवार में अब सिर्फ अरुणा ईरानी और उनकी सौतेली बेटियां-पूजा और करिश्मा बची हैं। जहां पूजा फिल्म प्रोड्यूसर हैं, तो करिश्मा फिल्ममेकर हैं। वह ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में कबीर खान को असिस्ट करने के अलावा ‘द फेम गेम’ जैसी सीरीज भी बना चुकी हैं।