
नेपाल में जिस समय बाढ़ आई उस समय दिग्गज कांग्रेसी नेता शशि थरूर फ्लाइट में सवार होकर काठमांडू जा रहे थे। थरूर ने खुद ये बात सोशल मीडिया के जरिए बताई है। शशि थरूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कल मैं काठमांडू के लिए निकला और मुझे पहाड़ों में हुए उस घटनाक्रम के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था, जिसने इतनी भारी तबाही मचाई थी। उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में, जो तिब्बत की सीमा के पास है, अचानक जबरदस्त बाढ़ आ गई, जिससे भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।
भारतीय पर्यटक भी प्रभावित – मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इनमें से 100 लोग कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए थे। लापता लोगों के लिए प्रार्थना है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा। शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद
2000 से ज्यादा लोग लापता – शशि थरूर ने आगे कहा कि जानकारों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग या तिब्बत में आए भूकंप की वजह से ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिर गया होगा। वहां (नेपाल) पहुंचने पर पता चला कि जान-माल का भारी नुकसान हुआ है (अब तक 160 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है) और अनुमान है कि करीब 2,000 या उससे ज्यादा लोग लापता हैं।
नेपाल को मदद की जरूरत – केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि बाढ़ के तेज पानी ने कम से कम 19 ऐसे पुलों को नष्ट कर दिया, जिन पर गाड़ियां चल सकती थीं। बेत्रावती-रसुवागढ़ी हाईवे का लगभग 40 किलोमीटर हिस्सा बहा दिया और चालू हालत में मौजूद आठ पनबिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया। मैं भारत सरकार की तरफ से तुरंत राहत सहायता देने के वादे का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। नेपाल को हर संभव मदद की जरूरत है।
Home / Uncategorized / शशि थरूर नेपाल तबाही के समय फ्लाइट में थे, बोले- भारत से मदद का समर्थन, काठमांडू को जरूरत है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website