Thursday , August 27 2026 9:01 PM
Home / Business & Tech / ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया 3 लाइफ साइकिल फंड, 9 सितंबर तक निवेश का मौका

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया 3 लाइफ साइकिल फंड, 9 सितंबर तक निवेश का मौका

जीवन के विभिन्न चरणों में वित्तीय लक्ष्य अलग-अलग होते हैं। चाहे बच्चे के एजुकेशन के लिए लोन चुकाना हो या विदेश यात्रा के लिए धन जुटाना हो। मकान खरीदना हो या बच्चों की शादी करनी हो। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फंड ने तीन लाइफ साइकिल फंड लॉन्च किया है। जानते हैं इस बारे में…
एनएफओ में निवेश कब तक- ये तीनों ओपन-एंडेड स्कीमें हैं, जिन्हें पहले से तय मैच्योरिटी और लक्ष्य-आधारित निवेश के लिए ‘ग्लाइड पाथ’ रणनीति के आधार पर बनाया गया है। इन तीनों स्कीमों के लिए न्यू फंड ऑफर (NFO) कल यानी 26 अगस्त 2026 को ही खुल गया है। इनमें 9 सितंबर, 2026 तक निवेश किया जा सकेगा।
डायवर्सिफिकेशन का मिलेगा लाभ – फंड हाउस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ICICI प्रूडेंशियल लाइफ साइकिल फंड्स ऐसी ओपन-एंडेड स्कीमें हैं जो एक डाइवर्सिफाइड, मल्टी-एसेट पोर्टफोलियो को पहले से तय ‘ग्लाइड पाथ’ के साथ जोड़ती हैं। हर स्कीम के शुरुआती सालों में लंबे समय में होने वाली संभावित ग्रोथ का फायदा उठाने के लिए इक्विटी एलोकेशन को काफी ज्यादा रखा जाता है। जैसे-जैसे स्कीम अपनी मैच्योरिटी की तारीख के करीब पहुंचती है, इक्विटी एक्सपोजर को धीरे-धीरे कम किया जाता है और उसी हिसाब से डेट एलोकेशन को बढ़ाया जाता है, ताकि निवेशक के लक्ष्य की तारीख के करीब आने पर निवेश में ज़्यादा स्थिरता मिल सके।
कहां होगा निवेश – फंड हाउस की हर स्कीम में इक्विटी और इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, और गोल्ड और सिल्वर ETF, गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स (ETCDs) और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) की यूनिट्स में निवेश किया जा सकता है। इक्विटी एलोकेशन में इक्विटी आर्बिट्राज का एक्सपोजर भी शामिल हो सकता है, बशर्ते कुल इक्विटी और इक्विटी से जुड़ा एक्सपोजर स्कीम की तय सीमाओं के भीतर रहे।
लाइफ साइकिल फंड, क्लोज्ड-एंड फंड के साथ हमारे अनुभव से बनी लंबी अवधि की सोच और हाइब्रिड फंड को मैनेज करने में हमारी विशेषज्ञता को एक साथ लाता है। 5, 10 और 15 साल की अवधि वाले विकल्पों के साथ निवेशक इस फंड को अपने किसी खास वित्तीय लक्ष्य से जोड़ सकते हैं। मुख्य बात यह है कि जैसे-जैसे निवेशक अपने लक्ष्य के करीब पहुंचता है, निवेश का तरीका भी बदलता रहता है।
खास वित्तीय लक्ष्य को करेगा पूरा – ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के ED & CEO एस. नरेन के मुताबिक “लाइफ साइकिल फंड, क्लोज्ड-एंड फंड के साथ हमारे अनुभव से बनी लंबी अवधि की सोच और हाइब्रिड फंड को मैनेज करने में हमारी विशेषज्ञता को एक साथ लाता है। 5, 10 और 15 साल की अवधि वाले विकल्पों के साथ निवेशक इस फंड को अपने किसी खास वित्तीय लक्ष्य से जोड़ सकते हैं। मुख्य बात यह है कि जैसे-जैसे निवेशक अपने लक्ष्य के करीब पहुंचता है, निवेश का तरीका भी बदलता रहता है। लंबी अवधि होने से इक्विटी में ज्यादा हिस्सेदारी का मौका मिलता है, जबकि जैसे-जैसे स्कीम मैच्योरिटी के करीब आती है, निवेश का बंटवारा धीरे-धीरे ज़्यादा सुरक्षित (कंजर्वेटिव) होता जाता है। साथ ही, ओपन-एंडेड स्कीम होने के कारण, निवेशकों को मैच्योरिटी की तारीख की पाबंदी के बिना इसमें निवेश करने या बाहर निकलने की सुविधा मिलती है।”