
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का जौहर वाला सीन। स्वरा ने साल 2018 में भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म के जौहर वाले सीन पर गुस्सा निकाला था और खुद की तुलना महिला के प्राइवेट पार्ट से की थी। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब स्वरा भास्कर ने अपने उस बयान और ओपन लेटर को जस्टिफाई किया है, पर इस चक्कर में जो कहा, उसके कारण वह निशाने पर आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन को कायरतापूर्ण बताया और भंसाली पर सवाल उठाया कि क्या वो इस फिल्म के जरिए रेप की शिकार महिलाओं को बताना चाहते थे कि वो जीने लायक नहीं हैं?
स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को लिखे ओपन लेटर को डिफेंड करते हुए ‘पद्मावत’ के एक और सीन पर सवाल उठाया, जिसमें प्रेगनेंट महिला को भी जौहर करते दिखाया गया। उन्होंने कहा कि क्या फिल्ममेकर यह बताना चाह रहे थे कि पेट में पल रहा बच्चा भी पैदा होने लायक नहीं क्योंकि क्या पता उसका कोई मुस्लिम शासक रेप कर दे?
स्वरा भास्कर ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन पर बोलीं – स्वरा भास्कर ने ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ के एक इवेंट में कहा, ‘भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती, लेकिन अगर होती तो उनकी फिल्म मुझे क्या बताती? कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? क्या आप हमारे समाज को यही बताना चाहते हैं, जहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैली हुई है? क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं, और खुदकुशी करके ही वे इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं?’
भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती, लेकिन अगर होती तो उनकी फिल्म मुझे क्या बताती कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए। क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं, और खुदकुशी करके ही वे इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं।
‘ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है’ – स्वरा भास्कर आगे बोलीं, ‘क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब ही महिला की जिंदगी का अंत है? इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें हैं। एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया। मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने पांच दिन इंतजार किया और फिर यह चिट्ठी लिखी। इसमें मैं यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है।’
एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया। मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका रेप हो जाए…मैं ओपन लेटर में यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है। स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस
‘स्वरा ही कायर और ढोंगी हैं’ – स्वरा भास्कर का यह बयान X पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। एक ने तो स्वरा को ही कायर कह दिया और लिखा, ‘स्वरा भास्कर ने ‘जौहर’ को कायरतापूर्ण काम बताया है। असल में स्वरा ही कायर हैं, जिन्होंने जौहर किया, वो इस धरती पर पैदा हुई सबसे बहादुर महिलाएं थीं। हमारे इतिहास का जरा सा भी हिस्सा ऐसे ‘एक्टिविस्ट्स’ के ढोंग को खत्म करने के लिए काफी है।’
‘एसी में बैठकर बकवास करना आसान है’ – एक ने लिखा, ‘इन्हें क्या लगता है कि जौहर मजाक-मजाक में किया गया था? जरा सोचो, उस प्रेगनेंट महिला के मन में क्या चल रहा होगा, जिसे इतना बड़ा और कठोर कदम उठाना पड़ा? AC कमरे में बैठकर बकवास करना आसान है।’
‘वो छी नहीं, आप छी हो, अपनी शक्ल तो देखो’ – एक यूजर ने स्वरा पर भड़कते हुए लिखा, ‘जब आपको जौहर के बारे में कोई जानकारी न हो, तो कुछ न कहें और उन महिलाओं का अपमान न करें जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। वो अपने धर्म का सम्मान करती हैं और आपकी तरह कभी धर्म नहीं बदलतीं, इसलिए उन्हें ‘छी’ न कहें। असल में ‘छी’ तो आप हैं। जरा अपनी शक्ल तो देखो।’
Home / Entertainment / Bollywood / ‘जौहर करने वाली महिलाएं कायर’, स्वरा भास्कर ने भंसाली की ‘पद्मावत’ पर दी राय, बिदके लोग- क्या बकवास कर रही!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website