
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए शनाका ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ केवल 39 गेंदों में शतक जड़कर CPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
43 गेंदों में नाबाद 121 रन – शनाका की इस आंधी के सामने सेंट लूसिया किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। शनाका ने 281.39 की स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए। अपनी इस ऐतिहासक पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 12 लंबे छक्के जड़े। कीओन गैस्टन की गेंद पर बैक-टू-बैक छक्का लगाकर शनाका ने अपना शतक पूरा किया और हेलमेट उठाकर इसका जश्न मनाया। दूसरे छोर पर खड़े उनके श्रीलंकाई साथी वानिंदु हसरंगा ने उन्हें तुरंत गले लगाकर इस खास उपलब्धि की बधाई दी।
पैट्रियट्स की 137 रनों से धमाकेदार जीत – दासुन शनाका की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम केवल 98 रनों पर सिमट गई और पैट्रियट्स ने 137 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की।
शतक को लेकर क्या बोले शनाका – मैच के बाद अपनी इस पारी पर बात करते हुए शनाका ने कहा, ‘यह काफी समय से पेंडिंग था और मुझे बेहद खुशी है कि यह आज मेरी ओर से देखने को मिला। मैं नेट्स में अपने बेसिक्स पर काफी ध्यान देता हूं। हसरंगा के दूसरे छोर पर रहने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई मेरी एक पारी के बाद, यह मेरे करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन पारी है।’
Home / Sports / 9वें ओवर में करने आया बल्लेबाजी और टी20 मैच में जड़ दिया शतक, 8 चौके और 12 छक्कों से CPL में मचाई तबाही
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website