Thursday , October 15 2026 4:31 PM
Home / Lifestyle / लिप बाम जो चिपक जाएगा फोन पर, जब मर्जी करें यूज, कंपनी ने लिमिटिड रखी इनकी संख्या

लिप बाम जो चिपक जाएगा फोन पर, जब मर्जी करें यूज, कंपनी ने लिमिटिड रखी इनकी संख्या


लग्जरी ब्यूटी ब्रांड डिऑर ने अपने हॉलिडे कलेक्शन में लॉन्च कर दिया है अपना लिमिटेड एडिशन ग्लिटर फिनिश डिऑर मेडेलियन लिप बाम जो देता है 24 घंटों का हाइड्रेशन। यह लिप बाम अपनी हाई क्वालिटी के साथ साथ अपने बेहद आकर्षक डिजाइन के लिए भी सराहा जा रहा है। लिप बाम की खासियत है कि इसे आप अपने मोबाइल के पीछे चिपका सकते हैं जिसके बार हर समय लग्जरी का एहसास कर सकती हैं। पिंक कलर का यह लिप बाम ग्लिटर के साथ है जो हाेठों को बेहद आकर्षक बनाता है। इसे आसानी से ब्रश या उंगली से लगाया जा सकता है।
24 घंटे तक नमी देने का दावा – इस लिप बाम की खासियत इसका क्रीमी टेक्सचर है। दावा है कि एक बार लगाने पर ही ये आपके होठों को 24 घंटों तक नमी पहुंचाने का काम करता है। कंपनी ने इस दावे को अपने परीक्षण के आधार पर किया है। लिप बाम को करीब 32 लोगों पर लगाकर इस बात की पुष्टी की गई है कि यह पूरा दिन होठों को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
यह लिप बाम ग्लिटरी है जिस कारण फेस्टिव सीजन में यह आपको आकर्षक लुक देगा। खास बात यह भी है कि इसे आप लिपस्टिक के ऊपर लगाकर अपने होठों को और भी भरा हुआ लुक दे सकती हैं।
आकर्षक है डिजाइन – लिप बाम आपको ट्यूब या स्टिक में नहीं मिलने वाला है। इसका डिजाइन विंटेज सिंदूरदानी जैसा है। गोल्डन रंग के पेंडेंट जैसे दिखने वाले लिप बाम केस पर कंपनी का नाम लिखा है। केस के ढक्कन को सरकाकर खोल सकते हैं और अंदर आपको मिलता है खूबसूरत सा दिखने वाला गुलाबी रंग का ग्लिटर वाला लिप बाम। इसे आपको अलग से पर्स या पॉकेट में भी रखने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। लिप बाम के केस को आप आसानी से अपने फोन के पीछे चिपका सकती हैं ताकि यह हर समय आपके साथ रहने के अलावा लग्जरी का एहसास भी बरकरार रखें। अपनी इन खासियतों के कारण यह लिप बाम लिमिटेड एडिशन है।
वार्म और फ्रॉस्टेड ग्लेज मेकअप लुक – डिऑर ने इस लिप बाम के साथ दो खास मेकअप लुक भी पेश किए हैं। पहला है हॉलिडे वार्म ग्लेज लुक। इसमें आंखों और नेल्स पर दालचीनी जैसे वार्म टोन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ होंठों को स्पार्कलिंग ग्लिटर वाले बेज-न्यूड रंग में रखा गया है। यह लुक उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो सॉफ्ट और वार्म कलर्स के साथ ग्लॉसी मेकअप करना चाहते हैं।
दूसरा है हॉलिडे फ्रॉस्टेड ग्लेज लुक, जो थोड़ा लाउड और वाइब्रेंट है। इसमें आंखों पर मेटैलिक नीले और सिल्वर कलर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, होंठों पर ग्लिटर वाले ब्रिक रेड कलर की लिपस्टिक है। जिसके ऊपर लिपबाम से ग्लिटरी एफेक्ट दिया है। नेल्स पर गोल्डन कलर है। यह लुक फेस्टिव मेकअप में बोल्ड कलर्स और ग्लिटर को पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।
डिऑर के बारे में भी जानें – डिऑर फ्रांस का लग्जरी फैशन और ब्यूटी ब्रांड है। इसकी शुरुआत 1946 में फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन डिऑर ने की थी। ब्रांड के उत्पादों में फैशन, सुगंध, मेकअप और त्वचा की देखभाल से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। खूबसूरत पैकेजिंग और फैशन से प्रेरित डिजाइन भी डिऑर के उत्पादों की पहचान का हिस्सा हैं।