
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पूरा नहीं हो सका। बारिश के कारण 7.4 ओवर का ही खेल हुआ, जिसमें भारत ने 118 रन बनाए। इस मैच में नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। इस सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि, बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए थे। अधिकतर मुकाबलों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था और जब मिला भी तो बड़े शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। हालांकि, इस मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का पूरा जलवा दिखाया।
नमन धीर ने इस मैच में बारिश आने से पहले 6 गेंदों का सामना किया और 400 के स्ट्राइक रेट 24 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और एक चौका निकला। वहीं, 2 गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आईं और इनमें एक रन मिला।
नमन धीर की पारी – भारतीय पारी के सातवें ओवर की शुरुआत में ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। कीमो पॉल यह ओवर लेकर आए थे और पहली गेंद में ही कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नमन धीर ने तबाही मचा दी। उन्होंने पहली गेंद पर ही डीर स्कॉयर लेग में छक्का जड़ दिया। दूसरे गेंद को उन्होंने मिड ऑफ के ऊपर से 4 रन के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। तीसरी गेंद पर लॉग ऑफ के ऊपर छक्का लगाया और भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इसके बाद शमर स्प्रिंगर की गेंद पर भी छक्का लगा दिया और अगली गेंद पर सिंगल लिया। वह 6 गेंद में 24 रन के स्कोर तक पहुंच गए थे। इसके बाद तिलक वर्मा आउट हो गए और बारिश तेज हो गई, जिससे मैच रोक दिया गया और बाद में रद्द कर दिया गया।
दिनेश कार्तिक की बराबरी की – नमन धीर के 16 रन किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अपनी पारी की पहली 3 गेंदों पर बनाए गए संयुक्त सबसे ज्यादा रन हैं। दिनेश कार्तिक ने भी कोलंबो में निदहास ट्रॉफी 2018 के फाइनल में रुबेल हुसैन की गेंद पर 6, 4, 6 रन बनाए थे।
गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके हैं नमन धीर – नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दिखाया कि वह भले ही लगातार चौके-छक्के लगाते रहें, लेकिन उनकी गेंदबाजी में ऐसा करना बेहद मुश्किल है। उनके खिलाफ छक्के लगाने के बाद अधिकतर बल्लेबाजों को अपना विकेट गंवाना पड़ा है। टी20 सीरीज में उन्होंने 5 बार छक्का खाने के बाद अगली गेंद में विकेट लिया है।
Home / Sports / 6,4,6,1,6, बारिश न आती तो कई गेंदबाजों का करियर खत्म करने वाले थे नमन धीर, बेंगलुरु में 400 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website