
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है। मेजबान टीम पहले ही शुरुआती तीनों मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है। अब टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला जाना है। यह मुकाबला सोल्ड आउट हो चुका है।
फर्ग्यूसन तीसरा टी20 भी नहीं खेले थे – हैगली ओवल में हुए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन को अपनी दाईं पिंडली में दर्द महसूस हुआ। स्कैन से पता चला कि मांसपेशी में खिंचाव है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने लॉकी के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि कि उन्हें मैदान पर वापसी करने से पहले ठीक होने में लगभग एक और हफ्ते का समय लग सकता है। उनकी जगह मैट फिशर को आखिरी दो टी20 के लिए टीम में जगह मिली है।
मैच हेनरी को फिट होने में भी समय लगेगा – भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। न्यूजीलैंड की टीम उम्मीद करेगी कि उस सीरीज से पहले लॉकी फिट हो जाएं। वहीं दूसरी ही टी20 मैच के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी की दाईं जांघ में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनकी जांच की गई। उन्हें मामूली चोट आई है, जिससे ठीक होने में एक से दो हफ्ते का समय लगेगा। हेनरी पहले ही टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
दो मैचों में फर्ग्यूसन को एक ही विकेट मिला – 35 साल के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने इस सीरीज में पहले दो मैच खेले थे। उन्होंने दोनों मैचों में 3-3 ओवर गेंदबाजी की और क्रमश: 34 और 37 रन दिए। इस दौरान वह सिर्फ एक ही विकेट ले पाए। दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। सीरीज के तीसरे मैच में लॉकी नहीं खेले थे और उसमें भारत ने 199 रनों का टारगेट 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया था।
Home / Sports / टी20 सीरीज हार चुकी न्यूजीलैंड की परेशानी कम नहीं हो रही, लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाहर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website