
आजकल एआई (AI) का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इंटरनेट और कंप्यूटर पर होने वाले कामों में एआई का असर साफ दिख रहा है, जिससे काम करने के तरीके बदल रहे हैं। Zoho के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके उन नौकरियों के बारे में बताया है, जिन पर अब ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंप्यूटर पर किए जाने वाले किसी भी काम में अब यह जोखिम है। AI का इस्तेमाल करने वाला एक व्यक्ति 10 लोगों का काम कर सकता है। खतरा और भी बढ़ता और सच होता जा रहा है।
वेम्बू ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण आज कंप्यूटर पर होने वाली हर नौकरी नए जोखिम में है। क्योंकि एआई की मदद से अब एक जानकार व्यक्ति अकेले ही 10 लोगों के बराबर का काम आसानी से कर सकता है।
वेम्बू ने यह भी बताया है कि इसका मतलब यह नहीं है कि कंप्यूटर पर काम करने वाले 90% लोगों के पास बिल्कुल भी काम नहीं बचेगा।
उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों के पास पहले महंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर या डिजिटल मार्केटर्स को नौकरी पर रखने का बजट नहीं होता था, वे अब ऐसा कर पाएंगे।
काम करने के तरीके में आएगा बड़ा बदलाव – आगे उन्होंने अपने ट्वीट में बताया इसका मतलब यह है कि देश और दुनिया के पूरे कामकाज के तरीके में एक बड़ा बदलाव आएगा। जब पुरानी नौकरियों की जगह नए तरह के काम शुरू होते हैं, तो उस बदलाव के दौर से गुजरना लोगों के लिए काफी मुश्किल और तकलीफदेह हो सकता है।
AI से बढ़ रही प्रोडक्टिविटी – यह पहली बार नहीं है, जब वेम्बू ने एआई के कारण नौकरी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर बात की है। इससे पहले अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि AI की वजह से आजकल सॉफ्टवेयर बनाने की स्पीड 25% से 50% तक बढ़ गई है। यह स्पीड पूरे सॉफ्टवेयर को तैयार करने के काम को देखकर मापी गई है।
लेकिन अभी भी इंसानों की जरूरत – AI की मदद से किसी ऐप या सॉफ्टवेयर का शुरुआती मॉडल बनाना तो बहुत तेज हो गया है, लेकिन उसे पूरी तरह तैयार करके इस्तेमाल करने के लायक बनाने में आज भी इंसानों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। प्रोडक्टिविटी में 10 गुना या 100 गुना की भारी उछाल आ सकती है। मुझे यकीन है कि ऐसा होगा।
वेम्बू की इन बातों से लग रहा है कि आगे आने वाले समय में एआई के कारण कंप्यूटर पर होने वाली हर नौकरियों पर खतरा है। लेकिन इसकी मदद से कंपनियों के महंगे इंजीनियर रखने का बजट होगा और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
Home / Business & Tech / कंप्यूटर वाली हर नौकरी खतरे में, 1 आदमी करेगा 10 लोगों का काम, Zoho फाउंडर ने बताया AI से क्या बदलेगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website