
यमन में हूती विद्रोहियों को बड़ी कामयाबी मिली है। यमन सरकार की सेनाओं ने रविवार को बाब अल-मंडेब स्ट्रेट के पास के इलाके से पीछे हटने का ऐलान किया है। यमनी सेनाओं ने अदन में अपने मुख्य ठिकाने की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ये कदम उठाया है। हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अभियान के लिए यह बड़ा झटका है। इससे अहम समुद्री रूट बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर हूतियों के नियंत्रण का रास्ता साफ हो गया है।
रॉयटर्स के मुताबिक, यमनी सेना की घोषणा से लाल सागर के मुहाने के तटीय इलाके को वापस पाने का छह हफ्ते पुराना जवाबी अभियान खत्म हो गया है। सितंबर में हूतियों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए इस इलाके पर कब्जा कर लिया था। सरकार के पीछे हटने की इस घोषणा से अदन की ओर हूतियों के अब और आगे बढ़ने की संभावना है।
यमन में लगातार टकराव – यह घटनाक्रम सऊदी अरब की मुश्किल स्थिति को उजागर करता है। सऊदी हूतियों की ओर से अपने देश पर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने की कोशिश कर रहा है। साल 2015 में हूतियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा किया था। इसके बाद से सरकारी सेनाएं दक्षिणी तट पर स्थित अदन से काम कर रही हैं।
Home / News / बाब-अल मंडेब से पीछे हटी यमनी सेना, अहम समुद्री रूट पर हूतियों का कंट्रोल, सऊदी को तगड़ा झटका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website