
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन अब डैनियल क्रेग के बाद जेम्स बॉन्ड यानी एजेंट 007 का किरदार निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने 16 नवंबर को वीडियो शेयर कर उन्हें नया जेम्स बॉन्ड घोषित किया। जानिए रॉबर्ट पैटिनसन का फिल्मी सफर, बॉन्ड बनने से पहले दिया गया उनका स्क्रीन टेस्ट और डेनिस विलेन्यूवे के निर्देशन में बनने वाली फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म ‘Bond 26’ से जुड़ी खास बातें।
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘बैटमैन’ और ‘ट्वाइलाइट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके रॉबर्ट अब दुनिया के सबसे मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाते दिखाई देंगे। मेकर्स ने उन्हें अगला एजेंट ‘007’ चुन लिया है। सोमवार, 16 नवंबर को जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खबर का ऐलान किया गया। इसके साथ ही रॉबर्ट पैटिनसन अब डैनियल क्रेग की जगह लेने वाले नए जेम्स बॉन्ड बन गए हैं।
ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में रॉबर्ट ब्लैक टक्सीडो पहने हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ‘नो टाइम टू डाई’ (2021) के बाद करीब पांच साल के इंतजार के बाद जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी को नया चेहरा मिल गया है।
वीडियो शेयर कर मेकर्स ने किया नए जेम्स बॉन्ड का ऐलान – जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर सोमवार, 16 नवंबर को एक स्पेशल वीडियो शेयर किया गया। इसमें रॉबर्ट पैटिनसन काले रंग का टक्सीडो पहने अंधेरे से बाहर आते दिखाई देते हैं। उनके हाथ में पिस्तौल है और बैकग्राउंड में जेम्स बॉन्ड की मशहूर ‘007’ थीम म्यूजिक बज रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘आईडेंटिटि कन्फर्म।’ वहीं, क्लिप के आखिर में मैसेज आता है, ‘जेम्स बॉन्ड की वापसी होगी।’ इस ऐलान के साथ ही लंबे समय से चल रही नए बॉन्ड की तलाश खत्म हो गई है।
Home / Entertainment / Robert Pattinson नए James Bond, डेनियल क्रेग की जगह बनेंगे 007, ‘बैटमैन’ स्टार ने लंदन में दिया था ऑडिशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website