Wednesday , November 18 2026 7:00 AM
Home / News / अमेरिका के अंदर ईरान ने पहुंचा दिया ‘डर्टी बम’, निशाने पर ट्रंप के अधिकारी, रिपोर्ट में दावा

अमेरिका के अंदर ईरान ने पहुंचा दिया ‘डर्टी बम’, निशाने पर ट्रंप के अधिकारी, रिपोर्ट में दावा


अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान वॉशिंगटन में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को मारने की योजना बना रहा है। ईरान इस काम को अंजाम देने के लिए डर्टी बम या रासायानिक हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को इस साजिश के बारे में जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसमें संभावित ठिकानों और टारगेट की जानकारी भी शामिल है।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN के अनुसार, फिलहाल अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा है कि क्या ईरान वास्तव में ऐसी साजिश को अंजाम दे सकता है। एक अनाम सूत्र ने कहा, “बहस इस बात पर है कि क्या उनके पास वास्तव में इन हमलों को अंजाम देने के लिए लोग मौजूद हैं।”
सुरक्षित ठिकानों पर भेजे जा रहे ट्रंप के अधिकारी – CNN ने दो सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले हफ्ते इस खतरे से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए कई बैठकें की। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को संभावित खतरों के चलते सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पिछले हफ्ते ही सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को मिलिट्री आवास में पहुंचा दिया था।
वॉइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने एक बयान में कहा कि सभी संभावित खतरों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल देश के भीतर कोई ठोस या विश्वसनीय खतरा नहीं है।