Wednesday , November 18 2026 7:00 AM
Home / News / ‘शायद मैं जिंदा न आ सकूं’, पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान ने जेल से लिखा खुला खत, बताया जान को खतरा

‘शायद मैं जिंदा न आ सकूं’, पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान ने जेल से लिखा खुला खत, बताया जान को खतरा


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल के अंदर अपनी जान को खतरा बताया है। खान ने चेतावनी दी है कि खराब हो रहे स्वास्थ्य के चलते उनकी जान जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को उचित इलाज नहीं दिया जा रहा है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। देश के शीर्ष जजों को संबोधित एक खुले पत्र में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपनी जान को लेकर चिंता जताई और कहा कि “शायद मैं जिंदा न आ सकूं।”
अपने वकील के जरिए भेजे गए खत में इमरान खान ने शीर्ष जजों से उनकी और उनकी पत्नी के उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। इमरान खान के वकील सलमान सफदर ने X पर इस पत्र को साझा किया है। सफदर ने बीते 2 नवम्बर और 11 नवम्बर को अदियाला जेल में मलाकात की थी।
इमरान ने बताया जान को खतरा – इमरान खान ने पत्र में लिखा, “74 साल की उम्र में यह लगातार जारी स्थिति मुझे ऐसी जगह ले जा रही है, जहां से शायद मैं जिंदा वापस न आ सकूं।” खान ने बताया कि उनकी दाईं आंख की 85 फीसदी रोशनी चली गई है। इसके साथ ही ब्रेन हैमरेज या कार्डियक अरेस्ट का भी खतरा बताया है। खान ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी बुशरी बीबी को आंखों की रोशनी भी कम हो रही है।