
महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर मंगलवार को समाप्त हो गया। उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी की सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने खुलासा किया कि आगामी सीजन के लिए रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किए जाने वाले खिलाड़ियों पर फैसला करने के लिए हुई मीटिंग के दौरान धोनी ने संन्यास लेने की इच्छा जताई थी।
इस 45 वर्षीय क्रिकेटर के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर खेलने को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। बार-बार चोटिल होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिए धोनी की भागीदारी सीमित होती गई थी। वह 2026 सीजन में फिट नहीं हो पाने के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में हालांकि इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं थी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी के सम्मान में फ्रेंचाइजी उनकी सात नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर सकती है।
अचानक कहा, इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए – फ्रेंचाइजी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में स्पष्ट रूप से खुलासा किया कि खिलाड़ियों को रिटेन करने की योजना पर चर्चा के दौरान धोनी ने अचानक संन्यास लेने की बात कही थी। इस बारे में सीआओ काशी विश्वनाथन खिलाड़ियों को रिलीज करने की सूची पढ़ रहे थे। तभी एमएस ने कहा, ‘रूपा आपको इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।’
IPL में धोनी के करियर के अहम साल –
2008: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL की पहली नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी को खरीदा।
2016 और 2017: धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेले।
2019: धोनी ने नाबाद 84 रन की बड़ी पारी खेली, जो IPL की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक रही।
2022: धोनी ने रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी, हालांकि सीजन के बीच में फिर कप्तानी संभाल ली।
सबसे अधिक फाइनल खेले – आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस टूर्नामेंट में 10 फाइनल मैच खेले हैं, लेकिन धोनी ने इस लीग में कुल 11 फाइनल मुकाबले खेले हैं। इन 11 में से 10 फाइनल तो धोनी के साथ रहे जबकि एक फाइनल उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की तरफ से खेला। धोनी और सीएलके के बाद सर्वाधिक आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है। तीनों ने कुल 8-8 खिताबी मुकाबले खेले हैं।
Home / Sports / CSK के CEO मीटिंग में रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पढ़ रहे थे, अचानक धोनी बोले- मेरा नाम भी जोड़ दो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website