
नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे, इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। अक्षय ने पीएम के साथ फोटो शेयर की और बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन दिया।
अक्षय ने फोटो के साथ लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी से मिला और मौका मिला उन्हें अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के बारे में बताने का। फिल्म का टाइटल सुनकर पीएम मुस्कुरा दिए और मेरा दिन बन गया। खबर है कि अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ के जरिए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मशाल थामे हुए हैं। वे अपनी फिल्म के जरिए शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं।
हाल ही में उन्होंने 6 मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, ‘टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का।’ फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, पहले यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website